फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: बर्फबारी से 300 वाहनों समेत फंसे डेढ़ हजार पर्यटक, राज्य में 75 सड़कें बंद

Mon, 06 Jan 2020 08:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Jan 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
One and a half thousand tourists, including 300 vehicles stranded due to snow, 75 roads closed
- फोटो : अमर उजाला

पर्यटन नगरी मनाली में ताजा बर्फबारी से 300 वाहनों समेत डेढ़ हजार पर्यटक फंस गए हैं। मनाली से सोलंगनाला के बीच फंसे इन पर्यटकों को निकालने के लिए प्रशासन कसरत कर रहा है। सोमवार को हिमाचल भर में बारिश और बर्फबारी से चार नेशनल हाईवे समेत 75 छोटी-बड़ी सड़कें यातायात के लिए ठप हो गई हैं। 

One and a half thousand tourists, including 300 vehicles stranded due to snow, 75 roads closed
- फोटो : अमर उजाला

कई दुर्गम इलाकों में बिजली-पानी गुल है। लोगों की जिंदगी घर से बाहर तक जम गई है। सोमवार दोपहर बाद किन्नौर, लाहौल और कुल्लू घाटी में बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। राजधानी शिमला में सुबह हल्की बर्फबारी हुई जिसके बाद माल रोड और रिज पर पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

One and a half thousand tourists, including 300 vehicles stranded due to snow, 75 roads closed
- फोटो : अमर उजाला

शाम करीब सात बजे शहर के अधिकतर भागों में बर्फबारी शुरू हुई। राजधानी से सटे पर्यटन स्थल कुफरी में तीन से चार इंच हिमपात हुआ। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री लुढ़का है। प्रदेश में प्रचंड शीतलहर चल रही है। पांच क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
One and a half thousand tourists, including 300 vehicles stranded due to snow, 75 roads closed
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार के लिए भी आठ जिलों में बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें किन्नौर, सिरमौर, सोलन, शिमला, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिले शामिल हैं। 9 जनवरी से मैदानी इलाकों में मौसम खुल सकता है जबकि मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 10 को धूप खिलेगी। 

विज्ञापन
One and a half thousand tourists, including 300 vehicles stranded due to snow, 75 roads closed
- फोटो : अमर उजाला

ये हाईवे बंद

मनाली-लेह 
शिमला-रामपुर
कुल्लू-जलोड़ीजोत-आनी
हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed