फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमखंड में दबे हिमाचल के जवानों की संख्या चार पहुंची, सलामती की दुआएं मांग रहे परिजन

Sat, 23 Feb 2019 10:37 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Sat, 23 Feb 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Number of Himachal soldiers buried in avalanche reached four in kinnaur

भारत-चीन सीमा से सटे शिपकिला के गांव नमज्ञा के साथ लगते डोगरी नाले में हिमखंड के नीचे दबे जैक राइफल के पांच जवानों का शुक्रवार को भी कोई सुराग नहीं लग पाया है।  हिमखंड में दबे जवानों में हिमाचल के चार जवान भी शामिल हैं।

Number of Himachal soldiers buried in avalanche reached four in kinnaur

किन्नौर में दबे सेना के 5 जवानों में हिमाचल के कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर का नितिन राणा और नालागढ़ के जोंघों जगतपुर का राजेश ऋषि और निरमंड खंड के विदेश चंद शामिल है, जबकि हिमाचल के ही बिलासपुर के जवान राकेश कुमार का शव बुधवार को ही निकाल लिया गया था।
शुक्रवार को शहीद राकेश कुमार बिलासपुर के शाहतलाई में पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 

Number of Himachal soldiers buried in avalanche reached four in kinnaur

पिछले 72 घंटे से भारतीय सेना, आईटीबीपी, पुलिस और स्पेशल क्यूआरटी की टीम लापता जवानों की तलाश में युद्धस्तर पर जुटी हुई है। वीरवार को फिर हिमखंड गिरने और बार-बार बर्फबारी सर्च ऑपरेशन में लगातार बाधा डाली, लेकिन शुक्रवार को मौसम साफ रहने पर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला, बावजूद इसके अभी तक हिमखंड में दबे जवानों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Number of Himachal soldiers buried in avalanche reached four in kinnaur

गौर हो कि बुधवार सुबह गश्त पर निकले भारतीय सेना के छह जवान अचानक गिरे हिमखंड के नीचे दब गए थे। इनमें से हिमाचल के बिलासपुर जिले के जवान राकेश कुमार का शव बरामद कर लिया गया था, जबकि अन्य पांच जवानों को अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
Number of Himachal soldiers buried in avalanche reached four in kinnaur

 हिमखंड की चपेट में आने से आईटीबीपी के भी पांच जवान जख्मी हुए थे। लापता जवानों की तलाश में सेना के करीब 200 जवान, आईटीबीपी की 17वीं वाहिनी के 100 जवान, डीएसपी किन्नौर धनसुख दत्ता की अगुवाई में जिला पुलिस बल, स्पेशल क्यूआरटी की टीम और सीमा सड़क संगठन के जवान और मशीनें बड़े स्तर पर सर्च  कर रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed