फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामान खो जाने की रपट के लिए अब थाने जाने की जरूरत नहीं

Sat, 20 Jan 2018 01:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 20 Jan 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Now send your complaint to himachal police on whatsapp if you lost your luggage

अब मोबाइल, पासपोर्ट, पर्स या आईकार्ड खो जाने पर रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए थाने में जाने की जरूरत नहीं। जनता की सुविधा के लिए हिमाचल पुलिस ने नई पहल की है। अब पुलिस के व्हाट्सऐप नंबर 9459100100 पर सिर्फ एक मैसेज भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। यही नहीं, दर्ज शिकायत की कॉपी भी शिकायतकर्ता को व्हाट्सऐप के जरिये ही पुलिस मुहैया करा देगी।

Now send your complaint to himachal police on whatsapp if you lost your luggage

सिम कार्ड, आई कार्ड या ऐसा सामान खो जाने पर उसे दोबारा पाने के लिए पहले लोगों को थाने जाकर उसके खो जाने की शिकायत दर्ज करवानी पड़ती थी। दर्ज शिकायत की कॉपी मिलने के बाद उसकी मदद से वह नया सिम या कार्ड दोबारा जारी करवा पाते थे। ऐसी शिकायतों के लिए लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस परेशानी को कम करने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। इसके तहत शिकायत कर्ता को पुलिस के व्हाट्सऐप नंबर खोए सामान और अपनी पूरी जानकारी देनी होगी। इस जानकारी को स्थानीय थाने या जिले के नाम संबोधित करना होगा।

Now send your complaint to himachal police on whatsapp if you lost your luggage

शिकायत मिलते ही कंट्रोल रूम शिकायत को संबंधित जिला या थाना पुलिस को भेज देगा। थाने की पुलिस शिकायत का प्रिंटआउट निकालकर उसे अपनी जनरल डायरी में दर्ज कर रिसीविंग की एक कॉपी स्कैन कर व्हाट्सऐप के जरिये ही शिकायतकर्ता को मुहैया करा देगी। इस कॉपी को शिकायतकर्ता नए सिम या आई कार्ड जारी करने के लिए इस्तेमाल कर सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Now send your complaint to himachal police on whatsapp if you lost your luggage

डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। यही कारण है कि व्हाट्सऐप को भी लोगों से संपर्क करने और उन्हें सुविधा मुहैया कराने का माध्यम बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Now send your complaint to himachal police on whatsapp if you lost your luggage

डीजीपी ने बताया कि इस नई व्यवस्था के अलावा लोग हिमाचल पुलिस के सिटीजन पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्हें मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी बतानी होगी, ताकि पुलिस उनकी शिकायत दर्ज कर उसकी प्रति शिकायत कर्ता को उपलब्ध करा सके। वहीं, थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था जारी रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed