फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तस्वीर के पीछे है दर्द भरी दास्तां, वजह पढ़कर दिल पसीज जाएगा

Fri, 19 Jan 2018 01:04 PM IST
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना
शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 19 Jan 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
family living in dark no power connection last 15 years in Una Himachal

हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय ऊना से महज दो किलोमीटर दूर बीच गांव में पाल सिंह ने 15 साल पहले अपना घर बनाया। न तो उसका घर अवैध जमीन पर है और न ही नियमों की कोई अवहेलना की। घर बनते ही उसने बिजली बोर्ड से कनेक्शन के लिए आवेदन किया। कई महीनों बाद बिजली बोर्ड खंभा तो गाड़ गया, लेकिन उसके बाद मीटर लगाने और कनेक्शन देने नहीं आया। कई बार गुहार लगाने के बाद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो पाल सिंह ने उम्मीद छोड़ दीये के सहारे जिंदगी काटनी शुरू कर दी।

family living in dark no power connection last 15 years in Una Himachal

आज पाल सिंह की बेटी कलिका 12 साल की हो गई है। वह छठी कक्षा में पढ़ती है। अमर उजाला ने उससे पूछा तो उसने बताया कि -‘घर च बिजली नी ए, तां मैं स्कूल दा कम दिन नूं ई कर लैंदी’। रात को अगर पाठ याद करना हो तो दीया लेना पड़ता है। बड़ा सवाल ये है कि बिजली बोर्ड के अधिकारी पिछले 15 सालों से आंखें क्यों मूंदे बैठे हैं। इसके पीछे कोई रंजिश तो नहीं है। पाल सिंह का कहना है कि कई महीनों तक शिकायतों के बाद बिजली बोर्ड खंभा गाड़ गया, लेकिन आज तक बिजली लाइन नहीं बिछाई। सरकारों और नेताओं की बेरुखी की दास्तां सुनाते हुए पाल सिंह उर्फ पाली कहते हैं कि उनकी बेटी ने जन्म के बाद अपने घर में आज तक कभी बिजली ही नहीं देखी।

family living in dark no power connection last 15 years in Una Himachal
बिजली ही नहीं तो क्या करें मोबाइल का- संचार क्रांति के इस युग में जहां हर कोई मोबाइल फोन लेकर घूमता है वहीं, पाली और उनका परिवार इस बारे में सोच भी नहीं सकता। कलिका से जब अमर उजाला के सदस्यों ने मोबाइल नंबर मांगा तो उसने जवाब दिया कि घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली नहीं है, इसलिए पापा के पास मोबाइल फोन नहीं है। उसने बताया कि उसने बिजली बल्ब अपने रिश्तेदारों के यहां देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
family living in dark no power connection last 15 years in Una Himachal
Una Story

सियासी रंजिश तो नहीं कारण- सूत्रों के मुताबिक एक राजनीतिक दल के बड़े नेता के इशारे पर आज तक पाली का घर रोशन नहीं हो सका। पाल सिंह ने कहा कि प्रधान से लेकर कई नेताओं से संपर्क करने पर भी कुछ नहीं हुआ। हमने उम्मीद छोड़ दी है। इन पंद्रह सालों में ऊना में विधायक भाजपा का ही रहा। इस गरीब के घर की दो बार सूबे में रही कांग्रेस और एक बार रही भाजपा की सरकार ने कोई सुध नहीं ली।

विज्ञापन
family living in dark no power connection last 15 years in Una Himachal

घर का दौरा कर जांचूंगा स्थित- ऊना से नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि मामला उनके ध्यान में नहीं। अगर ऐसा है तो वह घर का दौरा कर निरीक्षण करेंगे। अगर आज भी किसी घर में बिजली नहीं तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। विभाग को इस मामले में निर्देश दिए जाएंगे।

मामले की नहीं जानकारी- बिजली विभाग के एक्सईएन अश्विनी शर्मा का कहना है कि उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं है। वैसे तो यह संभव नहीं कि किसी के घर में आज के दौर में बिजली न हो, लेकिन फिर भी कोई व्यक्ति छूट गया है तो वह फौरन उनसे व्यक्तिगत तौर पर संपर्क करेंगे। मामला जांचने के बाद बिजली का कनेक्शन लगा दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed