13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के बेहद कठिन सड़क मार्ग पर भले ही बड़े-बड़े उस्तादों के हाथ स्टेयरिंग पर कांप जाएं लेकिन एक महिला इस रास्ते सामान से भरे ट्रक को सरपट दौड़ा रही हैं। सड़क हादसे में सुहाग को खोने वाली अर्की के पिपलुघाट गांव की नीलकमल रोहतांग से लाहौल के शिशु तक सामान से भरे ट्रक को पहुंचा रही हैं। नीलकमल सीमेंट से भरे ट्रक को लेकर मंडी से नगवाईं पहुंचीं तो उन्हें देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। नीलकमल ने बताया कि उन्हें खतरनाक सड़कों पर ट्रक दौड़ाना अच्छा लगता है। सड़क हादसे में ही उनके पति की मौत हो गई थी।
जहां कांप जाते हैं बड़े-बड़े उस्ताद, वहां 13050 फीट ऊंचाई पर ट्रक दौड़ा रही हैं नीलकमल
मनोज शर्मा, अमर उजाला, नगवाईं (मंडी)
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन