इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर
मुगल सम्राट अकबर के बारे में शायद आप यह बात नहीं जानते होंगे लेकिन यह सच है। आइए आज हम आपको अकबर से जुड़े एक बड़े सच से वाकिफ करवाते हैं।
इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर
हिमाचल प्रदेश्ा के कुल्लू जिले के मलाणा में स्थित जमलू देवता का मंदिर है। ये परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि हैं। एक बार मुगल सम्राट अकबर बहुत बीमार हो गए। इस पर उन्हें किसी ने जमलू देवता के बारे में बताया। बस फिर क्या था अकबर जमलू के दर पर पहुंच गए और अपनी सेहत ठीक करने की फरियाद करने लगे। इस सबका उल्लेख वीकीपीडिया पर भी मौजूद है।
इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर
जमलू देवता ने उनका इलाज किया और उनके आशीर्वाद से अकबर बिल्कुल ठीक हो गए। इससे खुश होकर अकबर ने इस घाटी के लोगों से वसूला जाने वाला लगान हमेशा के लिए माफ कर दिया और साथ ही उन्हें पूरी तरह से आजाद भी कर दिया। तब से यहां पर गांव के अपने ही कानून चल रहे हैं।
इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर
समुद्र तल से लगभग 12 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थापित इस मंदिर की खास बात यह है कि इसके आसपास किसी भी वस्तु को छूना मना है। अगर इसे कोई छू ले तो उसे जुर्माना देना पड़ता है।
इस हिंदू देवता के दर पर ठीक हुए थे मुगल सम्राट अकबर
अगर मंदिर के आसपास की किसी चीज को छू लिया तो पहले उसकी शुद्घि की जाती है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। यहां रहने वाले लोगों को अपने नियम कानून हैं। पुलिस भी यहां किसी मामले में हस्तक्षेप नहीं करती।