मिलिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स
लड़कियां किसी से कम नहीं। ये बात इन स्टूडेंट्स ने साबित कर दी है। दसवीं की मेरिट में टॉप-10 में 34 स्टूडेंट्स हैं जिनमें 21 लड़कियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया है।
मिलिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स
भारती विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की छात्रा दीक्षा शर्मा ने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त किया है। दीक्षा ने 700 में से 682(97.4) अंक लेकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दीक्षा ने बताया कि वह रोजाना चार से पांच घटे तक पढ़ाई करती थी और सुबह रोजाना पांच बजे उठती थीं। फैशन डिजाइनिंग में इंजीनियरिंग करने की इच्छा रखती हैं। उनके पिता विनय शर्मा मैथ्स के लेक्चरर तथा माता मीनाक्षी भी टीजीटी हैं।
मिलिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स
जतिन कंवर ने मेरिट सूची में 681 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। जतिन का सपना इंजीनियर बनने का है। इधर स्कूल प्रबंधन ने जतिन की सफलता पर उन्हें बधाई दी है।
मिलिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स
प्रीति चंदेल डाक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं। प्रीति ने 680 अंक लेकर मेरिट में दूसरा स्थान किया है। चंदेल ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए एक दिन में दस घंटे पढ़ाई की। पिता आर्मी में थे। वह सिर्फ नौ महीने की थी, जब आर्मी में बतौर लेफ्टिनेंट पिता इस दुनिया से रुखसत हो गए। मां अनीता चंदेल उसे इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए दिन-रात एक कर रही है।
मिलिए टॉपर्स से और जानिए उनके सक्सेस सीक्रेट्स
नितिका का सपना टीचर बनने का है। नितिका ने 679 अंक लेकर मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया है। नितिका के पिता दर्शन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं और माता शशि हाउस वाइफ हैं। प्रधानाचार्य भागीरथ राय ने बताया कि नितिका ने इलाके का नाम रोशन किया है।