फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस भारतीय ने पार किया इंग्लिश चैनल और दान कर दिए इनामी राशि के 72 लाख रुपये

Sat, 14 Jul 2018 01:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 14 Jul 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
Mayank Vaid cross english channel

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के नोआ गांव के मयंक वैद ने इंग्लिश चैनल पार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। विदेश में हासिल इस उपलब्धि पर उन्हें 72 लाख रुपये मिले। मयंक ने सारा पैसा हांगकांग के जरूरतमंद बच्चों के उत्थान के लिए दान कर दिया।

Mayank Vaid cross english channel
mayank

मयंक वैद ने बताया कि उन्होंने अपने साथी डेविड के साथ मिलकर इंग्लिश चैनल को पार किया। चैनल की कुल दूरी 288 मील है। इनाम के तौर पर जो पैसा मिला, उसे खर्च करने के लिए उन्होंने 288 जरूरतमंद बच्चों को चुना और राशि उनके उत्थान को दान कर दी। मयंक की उपलब्धि और बच्चों के लिए इनामी राशि को चैरिटी करने पर हांगकांग के प्रधानमंत्री कैम ला ने मयंक की सराहना की। 

Mayank Vaid cross english channel

शुक्रवार को मयंक ने बिलासपुर में अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने साथी डेविड के साथ इंग्लिश चैनल पार किया है। चैरिटी पर मयंक ने बताया कि वह केन्या जैसे अति गरीब देश के बच्चों के लिए करीब 10 लाख रुपये की सहायता दे चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mayank Vaid cross english channel

देश-विदेश में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मयंक ने बीते वर्ष आस्ट्रेलिया में हुई अल्ट्रामैन रिले दौड़ में सबसे तेज धावक का खिताब अपने नाम किया था। इसमें उन्होंने करीब 515 किलोमीटर का सफर 26 दिन चार घंटे और 11 मिनट में तय किया था।

विज्ञापन
Mayank Vaid cross english channel

मयंक वैद ने बताया कि पत्नी टैलेसा उनका पूरा साथ देती हैं। इंग्लिश चैनल को पार करने के लिए तैयारी में भी उन्होंने पूरा सहयोग दिया। अगली बार वे अकेले इंग्लिश चैनल की बाधा को पार करेंगे। पेशे से वकील मयंक वैद हांगकांग में लुईस वुइटोन ग्लोबल कंपनी में इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी डायरेक्टर एशिया पैसेफिक एवं चाइना के पद पर तैनात हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed