फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद राकेश कुमार की पत्नी बेसुध, मां और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 23 Feb 2019 01:42 PM IST
ashok chauhan रामनाथ शर्मा, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)
रामनाथ शर्मा, अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर) Published by: ashok chauhan Updated Sat, 23 Feb 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
martyr Rakesh Kumar's wife absurd, mother and children crying in bilaspur himachal

शहीद का पार्थिव शरीर करीब 2.42 बजे घर पहुंचा। शहीद को देखकर पत्नी ममता बेसुध हो गई, जबकि राकेश कुमार की मां, बहनों और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। उनके पिता चिरंजी लाल चुपचाप आंगन में बैठे रहे।

martyr Rakesh Kumar's wife absurd, mother and children crying in bilaspur himachal

अंतिम रस्में निभाईं गई। पिता को तिरंगे में लिपटा देखकर दोनों बेटे की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। सेना के जवानों ने उन्हें ढांढस बंधाया। 3.16 बजे अंतिम यात्रा शुरू हुई। भारत की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा राकेश तेरा नाम रहेगा के नारों से माहौल गुंजायमान हो गया। राकेश कुमार अमर रहे के नारे भी लगाए गए। 

martyr Rakesh Kumar's wife absurd, mother and children crying in bilaspur himachal

तिरंगे में लिपटकर पैतृक गांव झंडूता चुनाव क्षेत्र के घमारपुर पहुंचे शहीद हवलदार राकेश कुमार को देखकर हर किसी की आंख नम थी। यहां उनकी मां कौशल्या देवी ने तिलक लगाकर और पत्नी ममता ने गाल चूमकर जांबाज को अंतिम विदाई दी। सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से शहीद हवलदार राकेश कुमार को अंतिम विदाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
martyr Rakesh Kumar's wife absurd, mother and children crying in bilaspur himachal

बड़े बेटे मनीष ने पिता की चिता को 3.59 बजे सहरयाली खड्ड किनारे मुखाग्नि दी। सेना की टुकड़ी ने कै. अविनाश कुमार की अगुवाई में और जिला पुलिस टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बुधवार को किन्नौर में हिमखंड की चपेट में आने से 7 जेके राइफल में हवलदार राकेश कुमार शहीद हो गए।

विज्ञापन
martyr Rakesh Kumar's wife absurd, mother and children crying in bilaspur himachal

शुक्रवार दोपहर 1.45 पर सेना के हेलीकॉप्टर से हवलदार राकेश कुमार की पार्थिव देह शाहतलाई पहुंची। सैकड़ों लोग हेलीपैड पर पहुंचे थे। पूरा गांव चीखों पुकार से गूंजने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed