{"_id":"5c7024ddbdec225567680c66","slug":"after-buried-in-the-avalanche-army-jawan-gangasagar-cut-snow-from-khukuri-to-save-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमखंड में दबने के बाद जब खुखरी से बर्फ काट जवान ने बचाई थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमखंड में दबने के बाद जब खुखरी से बर्फ काट जवान ने बचाई थी जान
रमेश नेगी, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐसा पहली बार नहीं है, जब नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले में हिमखंड खिसकने से सेना के जवानों की जान गई हो। इससे पहले 18 जनवरी, 1974 को इस नाले में हिमखंड खिसकने से इसी चपेट में दो जवान आए थे।
2 of 5
इनमें एक जवान की जान चली गई थी। खुखरी से बर्फ काटकर बार्डर स्काउट के एक जवान ने अपनी जान बचाई थी। पूर्व सैनिक गंगा सागर आज भी इस हादसे को नहीं भूल पाए हैं। 18 जनवरी, 1974 में नमज्ञा पंचायत के डोगरी नाले में हिमखंड खिसका था।
3 of 5
इसकी चपेट में पेट्रोलिंग कर रहे दो जवान आ गए थे। बार्डर स्काउट के दो सैनिक हिमखंड में दब गए थे। जिला किन्नौर के मूरंग निवासी सूबेदार गंगासागर नेगी ने बताया कि वर्ष 1974 में वह और उनका साथी जवान ग्लेशियर की चपेट में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दो घंटे बाद रेस्क्यू टीम को संकेत मिला तो उनकी जान बच पाई। नेगी ने बताया कि उस वक्त उनकी नमज्ञा लॉ कोमा में बार्डर स्काउट में पोस्टिंग थी, उस समय भारी हिमपात हुआ था। दो जवान पेट्रोलिंग पर निकले थे। पहाड़ी से अचानक ग्लेशियर खिसक गया।
विज्ञापन
5 of 5
दोनों इसकी चपेट में आ गए। स्थिति को देखते हुए वे एक डोआर (छोटी गुफा) में अटक गए। उनके पास खुखरी थी। इससे उन्होंने अपने ऊपर की तरफ बर्फ को काटना शुरू किया। लगभग दो घंटे बाद वह सुराख निकालकर खुखरी को हिलाने लगे। रेस्क्यू दल ने उनकी जान तो बचा ली, लेकिन उन्हें आज भी अपने साथ को खोने का मलाल है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।