फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Martyr Pramod Negi: जरूरी मिशन पर जा रहा हूं, 10 दिन फोन बंद मिले तो चिंता न करना, जल्द मिशन फतह कर लौटूंगा

Sat, 06 May 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/शिलाई (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन/शिलाई (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 May 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
Martyr Pramod Negi: Mother I am going on an important mission, don't worry if the phone is switched off for
शहीद प्रमोद नेगी, माता तारा देवी - फोटो : संवाद

राजोरी में शहीद हुए हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई गांव के प्रमोद नेगी दो साल से देश की सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स में तैनात थे। करीब 12:30 बजे के आसपास उनकी शहादत की खबर आई। इसकी जानकारी सेना के अधिकारियों ने परिजनों को दी। शहादत की खबर मिलते ही पूरा गिरिपार इलाका गम में डूब गया। शहीद प्रमोद अपने पीछे माता तारा देवी, पिता देवेंद्र नेगी, छोटा भाई नितेश नेगी और बड़ी बहन मनीषा को छोड़ गए हैं। शहीद के छोटे भाई भी भारतीय सेना में तैनात हैं।



पूरा परिवार गम में डूब गया है। शिलाई पंचायत की प्रधान शीला नेगी ने बताया कि शहीद प्रमोद नेगी करीब 6 वर्ष पूर्व भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वह अभी अविवाहित थे। सिरमौर सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने बताया कि जवान की शहादत की सूचना मिली है। वह सेना के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। शहीद की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचने में कितना समय लगेगा, अभी फिलहाल साफ नहीं है।
 

Martyr Pramod Negi: Mother I am going on an important mission, don't worry if the phone is switched off for
शहीद के माता-पिता - फोटो : संवाद

मिशन पर जाने से कुछ घंटे पहले शहीद बेटे प्रमोद नेगी ने फोन पर अपनी माता से बात की थी। प्रमोद ने कहा था- मां...। जरूरी मिशन पर जा रहा हूं। हो सकता है कि 10 दिन मोबाइल बंद रहे, पर चिंता न करना। जल्द मिशन फतह कर लौटूंगा। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे पांच से सात मिनट की बातचीत में प्रमोद ने अपने माता-पिता का हालचाल पूछा और पिता से भी कुछ देर बात की। अगले ही दिन साढ़े 12 बजे के आसपास परिजनों को बेटे की शहादत की खबर मिली तो सुध-बुध खो बैठे। माता तारा देवी और पिता देवेंद्र नेगी को विश्वास ही नहीं हुआ कि उनका लाडला अब इस दुनिया में नहीं है, जिसकी आवाज रात को मोबाइल पर कानों में गूंज रही थी। 

Martyr Pramod Negi: Mother I am going on an important mission, don't worry if the phone is switched off for
शहीद प्रमोद नेगी - फोटो : संवाद

बेटे की शहादत से माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। इसकी सूचना मिलते ही हिमाचल प्रदेश के पूरे शिलाई क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ रिश्ते नातों के लोग ढांढस बंधाने उनके घर शिलाई पहुंच रहे हैं। शहीद के पिता देवेंद्र नेगी बिजली बोर्ड में लाइन मैन के पद पर तैनात हैं, जबकि मां गृहिणी हैं। देवेंद्र नेगी का छोटा बेटा नितेश नेगी (24) भी भारतीय सेना में तैनात हैं, जबकि दोनों बेटों से बड़ी एक 28 साल की बेटी भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Pramod Negi: Mother I am going on an important mission, don't worry if the phone is switched off for
शहीद के परिजन व अन्य लोग। - फोटो : संवाद

अभी किसी की भी शादी नहीं हुई थी। बड़ी बेटी की शादी के बाद ही छोटे बेटे की शादी का नंबर आना था, लेकिन इससे पहले मां भारती का सपूत देश पर कुर्बान हो गया।  प्रमोद नेगी 2017 में 9 पैरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वह दो साल से भारत की सुरक्षा करने वाले स्पेशल फोर्स में तैनात थे। वह जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक सर्च ऑपरेशन टीम का हिस्सा थे। उन्हें स्पेशल फोर्स में रेड कार्पेट से भी सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन
Martyr Pramod Negi: Mother I am going on an important mission, don't worry if the phone is switched off for
शहीद प्रमोद नेगी - फोटो : संवाद

सिरमौर का वीर सपूत प्रमोद नेगी दिसंबर में घर आया था। बताया जा रहा है कि प्रमोद नेगी ने छह जुलाई को घर लौटना था। घर के किसी शादी समारोह के लिए उनकी छुट्टी भी मंजूर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि शहीद की पार्थिव देह शनिवार शाम तक उनके पैतृक गांव शिलाई पहुंचेगी। शहीद की शहादत से हर आंख नम है। समूचे जिला सिरमौर में शोक की लहर दौड़ गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed