फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 साल की उम्र में मनु बने जज, न्यायिक सेवा परीक्षा में किया टॉप, जानिए इनके बारे में

Sat, 01 Jun 2019 09:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 01 Jun 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Manu Prinja appointed Civil Judge in the department of Home Himachal Pradesh
- फोटो : सोशल मीडिया

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर उपमंडल की वृंदावन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के 26 वर्षीय मनु परिंजा जूनियर डिविजन सिविल जज बन गए हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। मनु ने एलएलएम की पढ़ाई के दौरान ही नेट, जेआरएफ भी क्लीयर किया था।

Manu Prinja appointed Civil Judge in the department of Home Himachal Pradesh
- फोटो : सोशल मीडिया

अब हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा में प्रथम स्थान हासिल कर सिविल जज जूनियर डिवीजन कैडर में न्यायिक अधिकारी (सिविल जज) बनेंगे। मनु ने इस परीक्षा के लिए किसी प्रकार की कोचिंग नहीं ली।

Manu Prinja appointed Civil Judge in the department of Home Himachal Pradesh
- फोटो : सोशल मीडिया

मनु के पिता प्रो कुलदीप शर्मा शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त होकर शिक्षा के क्षेत्र में ही काम कर रहे हैं, जबकि माता प्रो. मीरु शर्मा पंडित संत राम महाविद्यालय बैजनाथ से अंग्रेजी विभाग से 2017 में सेवानिवृत्त हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manu Prinja appointed Civil Judge in the department of Home Himachal Pradesh
- फोटो : सोशल मीडिया

मनु ने जमा दो तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय होल्टा (पालमपुर) से प्रथम श्रेणी में पास की है। मनु परिंजा ने स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद क्लैट (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) पास कर राजीव गांधी राष्ट्रीय विवि पटियाला से 2011 में बीएएलएलबी (ऑनर्स) की डिग्री हासिल की।

विज्ञापन
Manu Prinja appointed Civil Judge in the department of Home Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

साल 2016-2017 में पंजाब विवि से प्रथम श्रेणी में एलएलएम किया। मनु परिंजा की बड़ी बहन जया परिंजा यूको बैंक में जोनल ऑफिसर चंडीगढ़ में स्केल टू ऑफिसर हैं। मनु ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, माता-पिता और बहन को दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed