फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पर्यटकों के लिए खुला रोहतांग दर्रा, हजारों ने बर्फ में की मौज-मस्ती

Sat, 01 Jun 2019 08:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 01 Jun 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Rohtang Pass opened for tourists from today kullu manali himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा शनिवार को सैलानियों के लिए खुल गया। पहले दिन देशभर से हजारों पर्यटक 13050 फीट ऊंचाई पर स्थित दर्रा पहुंचे। एनजीटी के आदेश के तहत पहले दिन 1300 वाहन मनाली से रोहतांग के लिए भेजे गए। इनमें 800 पेट्रोल और 400 डीजल वाहन थे।

Rohtang Pass opened for tourists from today kullu manali himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

रोहतांग के लिए 100 वाहनों को स्पेशल परमिट जारी करने का भी प्रावधान है। 51 किलोमीटर लंगे रोमांचक सफर में आठ से दस फीट ऊंची बर्फ की दीवारें देखकर पर्यटक गदगद हो गए। सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। पिछले साल के मुकाबले इस बार रोहतांग दर्रा करीब डेढ़ महीना देरी से खोला गया।

Rohtang Pass opened for tourists from today kullu manali himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

निजी वाहनों के लिए अभी भी परमिट लेकर जाना होगा। इसके अलावा लाहौल जाने वाले पर्यटकों को भी हरी झंडी मिल गई। रोहतांग दर्रे पर भारी बर्फ होने से यहां वाहन पार्क करना अभी मुश्किल हो रहा है, लेकिन पर्यटकों को किसी तरह की समस्या न आए, इसके लिए प्रशासन ने जगह-जगह पुलिस की तैनाती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohtang Pass opened for tourists from today kullu manali himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

एसडीएम मनाली अश्वनी कुमार ने बताया कि दर्रा शनिवार को सैलानियों को लिए खोल दिया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए रोहतांग में  स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा गया है। मढ़ी में एनजीटी के आदेश पर पर्यटकों के लिए ईको फ्रेंडली मार्केट तैयार की है।

विज्ञापन
Rohtang Pass opened for tourists from today kullu manali himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

गुजरात से रोहतांग पहुंचे जयंत, हेमंत शाह और विपुल पटेल ने कहा कि उनका सपना रोहतांग जाने का था, जो पूरा हो गया। दिल्ली से मनाली आए अनिल पुरोहित, पूजा, रवि कुमार तथा सुमेश सिंह ने बताया कि यहां उन्हें गर्मी से निजात मिली है और रोहतांग जाने की उनकी तमन्ना पूरी हो गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed