फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव: पड्डल में उतरा देव लोक, एक ही जगह हो रहे देवी-देवताओं के दर्शन, देखें भव्य तस्वीरें

Tue, 12 Mar 2024 03:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Mar 2024 03:22 PM IST
विज्ञापन
Mandi Mahashivratri Festival: Dev Lok descended in Paddal, hundreds of Gods and Goddesses were seen at one pla
पड्डल में उतरा देव लोक - फोटो : संवाद

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के चलते ऐतिहासिक पड्डल मैदान में देवलोक उतर गया है। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को भटकना नहीं पड़ रहा, उन्हें एक ही जगह पर सैंकड़ों देवी-देवताओं के दर्शन हो रहे हैं। मेले में करीब 186 पंजीकृत देवी देवताओं के अलावा दर्जनों अन्य देवी देवता भी पहुंचे हैं। ऐसे में हजारों की संख्या में लोग इस देव लोक का दीदार करने को पहुंच रहे हैं।  देवी-देवताओं के दर्शनों के लिए जनसैलाब उमड़ा कि भीड़ में निकलना भी कठिन हो गया। अपने निर्धारित स्थानों पर बैठे देवी देवताओं के दर्शनों के लिए भक्तों में भारी उत्साह है। दिनभर श्रद्धालु पड्डल पहुंचकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद ले रहे हैं। 

मंडी में विराजमान देवता। - फोटो : संवाद

देवी-देवताओं का हो रहा भव्य मिलन
पड्डल मैदान में कई देवी-देवताओं का भव्य मिलन हो रहा है। वहीं, मंडी शहर में आते जाते जहां पर भी देवता एक दूसरे के साथ मिल रहे हैं वहां पर भव्य मिलन हो रहे हैं। मंगलवार को भी दर्जनों देवी देवताओं का मिलन हुआ। इस भव्य मिलन का नजारा लोगों के द्वारा अपने कैमरों में कैद करने के लिए भारी होड़ देखी गई।

Mandi Mahashivratri Festival: Dev Lok descended in Paddal, hundreds of Gods and Goddesses were seen at one pla
देवी-देवता। - फोटो : संवाद

झूलों पर युवाओं और बच्चों की मस्ती
पड्डल मैदान में चल रहे मेले में युवाओं और बच्चों को झूलों पर खूब मस्ती करते हुए देखा जा रहा है। छोटा पड्डल मैदान में जहां बड़े से बड़े झूल लगे हैं, जिन पर युवा और अन्य लोग झूल रहे हैं वहीं, बच्चों के लिए छोटे छोटे झूले लगे हैं। इनमें बच्चे खूब मस्ती कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mandi Mahashivratri Festival: Dev Lok descended in Paddal, hundreds of Gods and Goddesses were seen at one pla
देवी-देवता। - फोटो : संवाद

मेले में अभी खरीदारी कम
पड्डल मैदान में बेशक बड़े बडे डोम में दुकानें सज गई हैं, वहीं बाहर भी कई दुकानें सजी हैं। लोग मेले में आ भी रहे हैं, मगर अभी लोग खरीददारी कम कर रहे हैं। लोग अभी सामान को जांच परख रहे हैं। मेले के अंतिम दिनों में अधिक खरीदारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Mandi Mahashivratri Festival: Dev Lok descended in Paddal, hundreds of Gods and Goddesses were seen at one pla
देवी-देवता। - फोटो : संवाद

सरस मेले में अधिक रूची
शिवरात्रि के चलते इंदिरा मार्केट में लगे सरस मेले में लोगों का अधिक रूझान दिख रहा है। मेले में बहुत से बाहरी राज्यों और हिमाचल के स्टॉलों में खूब भीड़ लगी हैं और कई प्रकार की खरीददारी हो रही है। यहां पर कपड़ो, सजावट का सामान, पहाड़ी टापी, जैकेट, अचार, खाद्य सामग्री सहित अन्य सामान लोगों को इस मेले में मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed