फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri: हिमाचल के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिमला में ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भोलेनाथ की बरात

Wed, 26 Feb 2025 02:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Feb 2025 02:26 PM IST
सार

 महाशिवरात्रि पर हिमाचल के शिवालयों, मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने दूध, दही और घी से शिवजी का जलाभिषेक किया और दर्शन किए। देखिए तस्वीरें...

विज्ञापन
Mahashivratri, a wave of faith swelled in the temples of Himachal, Bholenath's procession came out with drums
महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब। - फोटो : अमर उजाला

महाशिवरात्रि पर बुधवार को हिमाचल के शिवालयों, मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शिवालयों में सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने दूध, दही और घी से शिवजी का जलाभिषेक किया और दर्शन किए। प्रदेश की राजधानी शिमला के सभी शिवालयों में बुधवार सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए थे। लिफ्ट के समीप स्थित शिव मंदिर में सुबह ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु पहुंच थे। वहीं राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में बरात निकालने से पहले भोलेनाथ को सेहरा बांधा गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ भोलेनाथ की बरात निकली। लवली वालिया एंड ग्रुप ने शिव तांडव की प्रस्तुति दी। लोअर बाजार होते हुए बरात राम मंदिर पहुंची। राम मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शिव-गाैरा के लग्न हुए।  महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रामपुर किन्नौर के शिव मंदिरों में सुबह से काफी भीड़ देखने को मिली। भजन-कीर्तन का दौर भी इस दौरान जारी रहा। 


Mahashivratri, a wave of faith swelled in the temples of Himachal, Bholenath's procession came out with drums
गंगाजल वितरित किया। - फोटो : संवाद
गसोता महादेव मंदिर में अमर उजाला ने श्रद्धालुओं को वितरित किया गंगाजल
महाशिवरात्रि के पर्व पर हमीरपुर जिलाभर के देवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। गसोता महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ देखी गई। अमर उजाला की ओर से गसोता महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं को निशुल्क गंगाजल वितरित किया।  श्रद्धालुओं ने इस गंगाजल को गसोता महादेव के शिवलिंग पर अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं महाशिवरात्रि पर्व को लेकर रामपुर किन्नौर के शिव मंदिरों में सुबह से काफी भीड़ देखने को मिली। भजन-कीर्तन का दौर भी इस दौरान जारी रहा। भक्तों ने दूध, दही, धतूरा, भांग, बेलपत्र, गन्ना, बेर आदि गंगाजल के साथ चढ़ाया। वहीं मंदिरों में पूजा-अर्चना कार्यक्रम भी सुबह से शुरू हो गया। मंदिर में माहौल भक्तिमय हो गया।
Mahashivratri, a wave of faith swelled in the temples of Himachal, Bholenath's procession came out with drums
बिजली महादेव। - फोटो : संवाद

महाशिवरात्रि पर बारिश के बीच पैदल सफर कर बिजली महादेव पहुंचे श्रद्धालु
कुल्लू जिले में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। श्रद्धालु  बारिश के बीच प्रसिद्ध बिजली महादेव मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने महादेव के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। कराटे नामक जगह से करीब चार किमी का पैदल सफर कर श्रद्धालु बिजली महादेव मंदिर में पहुंचे। मंदिर में सुबह कपाट खुला और इसके बाद बिजली महादेव की विशेष पूजा-अर्चना हुई। अन्य शिवमंदिरों में माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri, a wave of faith swelled in the temples of Himachal, Bholenath's procession came out with drums
नाग मंदिर में बांटा प्रसाद। - फोटो : संवाद

चंबा के शिव मंदिरों में भीड़, जगह-जगह प्रभात फेरियां निकालीं
 महाशिवरात्रि पर्व पर चंबा के शिव मंदिरों में अल सुबह से काफी भीड़ देखने को मिली। चंबा शहर समेत जिला के विभिन्न जगहों पर लोगों की ओर से प्रभात फेरियां निकाली गईं। प्रभात फेरी में नन्हे-मुन्ने बच्चे शिव, पार्वती समेत अन्य रूपों में नजर आए। भजन-कीर्तन का दौर भी इस दौरान जारी रहा। भजन-कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। वहीं जिला चंबा के भरमौर 84 परिसर स्थित शिव शंकर के मंदिर, ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर साहो, जनसाली स्थित शिव मंदिर, सपड़ी स्थित मंदिर में भी भीड़ रही। रिमझिम बारिश के चलते श्रद्धालुओं ने कुंजर महादेव मंदिर में माथा टेका। खज्जियार स्थित नाग मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य पर फोटोग्राफर यूनियन खज्जियार की ओर से मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Mahashivratri, a wave of faith swelled in the temples of Himachal, Bholenath's procession came out with drums
लघु जलेब मंडी। - फोटो : संवाद

 डीसी मंडी ने बाबा भूतनाथ को दिया शिवरात्रि महोत्सव का न्योता
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर लघु जलेब निकालकर बाबा भूतनाथ को मंडी में 27 फरवरी से आरंभ होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का उपायुक्त व मेला कमेटी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने विधि-विधानपूर्वक न्योता दिया। इस दाैरान डीसी ने विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना की। माता टारना के दरबार में भी पूजा की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed