फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HP Snowfall Pics: हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, माैसम खुलते ही दिखा खूबसूरत नजारा

Fri, 21 Feb 2025 01:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा/केलांग/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/चंबा/केलांग/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Feb 2025 01:52 PM IST
सार

प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार को माैसम खुलते ही बर्फ से लदी पहाड़ियां चांदी की तरह चमकीं। देखिए खूबसूरत तस्वीरें...

विज्ञापन
Himachal weather: The high altitude areas of Himachal covered in a blanket of snow, see beautiful Snowfall pic
चांदी की तरह चमकीं बर्फ से लदी पहाड़ियां। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। शुक्रवार को माैसम खुलते ही बर्फ से लदी पहाड़ियां चांदी की तरह चमकीं। शिमला, कुल्लू, किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति, चंबा, मंडी, कांगड़ा व सिरमाैर जिले के ऊपरी क्षेत्रों में बुधवार रात से गुरुवार देररात तक बारिश-बर्फबारी दर्ज की गई। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिली हुई है। बर्फबारी के चलते पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। कई भागों में न्यूनतम तापमान माइनस में चल रहा है। उधर, राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सैकड़ों पर आवाजाही ठप है। अटल टनल सभी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। रोहतांग दर्रा में 120 व कोकसर में 75 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। एनएच विभाग ने जलोड़ी दर्रा को भी बहाल करने का काम शुरू कर दिया है।


 

Himachal weather: The high altitude areas of Himachal covered in a blanket of snow, see beautiful Snowfall pic
चंबा में बर्फ से लकदक वादियां। - फोटो : संवाद

चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर की पहाड़ियां बर्फबारी के बाद सफेद हो गई हैं। भरमौर मुख्यालय में ही 3 इंच बर्फबारी हुई है। वहीं पांगी मुख्यालय में एक फुट तक बर्फबारी के बाद 21 मार्गों पर रफ्तार थम चुकी है। साच घराट स्थित पावर हाउस को चलाने में बोर्ड कर्मी जुट गए हैं।

Himachal weather: The high altitude areas of Himachal covered in a blanket of snow, see beautiful Snowfall pic
बर्फ से लदीं पहाड़ियां। - फोटो : संवाद

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर खड़ामुख से आगे वाहनों की आवाजाही बंद है। मार्गों और हाईवे को यातायात को बहाल करने में भी विभागीय टीमें जुट गई हैं। खज्जियार में बर्फबारी और बारिश के बाद पटरी से उतरी सेवाओं को सुचारू करने में  विभागीय टीम काम पर जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal weather: The high altitude areas of Himachal covered in a blanket of snow, see beautiful Snowfall pic
बर्फ से ढका गांव। - फोटो : संवाद

बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थल खज्जियार में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना है। ऐसे में अब लोनिवि प्राथमिकता के आधार पर गेट से खज्जियार तक मार्ग को बहाल करने में जुट गया है। 

विज्ञापन
Himachal weather: The high altitude areas of Himachal covered in a blanket of snow, see beautiful Snowfall pic
खज्जियार - फोटो : संवाद

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि गेट से खज्जियार मार्ग को खोलने के लिए मशीन और लेबर भेजी गई है। जल्द मार्ग बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed