फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahashivratri 2023: देवभूमि के मंदिरों में लगे हर-हर महादेव के जयकारे, ढोल नगाड़ों के साथ निकली भोले की बरात

Sat, 18 Feb 2023 03:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 18 Feb 2023 03:55 PM IST
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Devotees pay obeisance to Lord Shiva at Temples in Himachal Pradesh
शिमला में भोले बाबा का जलाभिषेक करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राज्य की शक्तिपीठों श्रीनयना देवी, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, बज्रेश्वरी और आदि हिमानी मां चामुंडा के मंदिरों के अलावा शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। भक्त भगवान भोलेनाथ को जल, बेलपत्र, फल आदि चढ़ाने और उनके दर्शन के लिए सुबह से मंदिरों में पहुंच रहे हैं। पूरा हिमाचल शिवमय हो गया है। देवभूमि के मंदिर हर-हर महादवे के जयकारों से गूंज उठे हैं। चंबा जिले के चौरासी मंदिर परिसर में भगवान धर्मराज के मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। 

Mahashivratri 2023 Devotees pay obeisance to Lord Shiva at Temples in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

यहां भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। चौरासी मंदिर में मणिमहेश लिंग की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। वहीं, साहो के ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंडी के बाबा भूतनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे भक्त एक किलोमीटर लंबी लाइन में इंजतार करते रहे। 

Mahashivratri 2023 Devotees pay obeisance to Lord Shiva at Temples in Himachal Pradesh
शिमला में भगवान शिव की बरात। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में सुबह सात बजे तक अधिकांश शिवालयों के कपाट दर्शनों के लिए खोल दिए गए। शिव के रुद्राभिषेक करने के लिए लोग हाथों में जल का लोटा और दूध लेकर कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। आठ बजे तक कालीबाड़ी मंदिर, मिडल बाजार, विकासनगर, पंथाघाटी, बड़ागांव, मल्याना, ढली और घणाहट्टी के शिव मंदिर चौंरीधार में लोगों ने कतारों में खड़े होकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए तथा पूजा अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Devotees pay obeisance to Lord Shiva at Temples in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

मंदिर में आए भक्तों के लिए पकौड़े तथा अन्य प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान मंदिरों में दिनभर मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी... शिव कैलाशों के वासी भजनों पर लोग नाचते रहे। शहर के मंदिरों को फूलों व बिल्व पत्रों से सजाया गया था। इसके अलावा मंदिरों के बाहर बिल्व पत्र और फल भी बेचे जा रहे थे।

विज्ञापन
Mahashivratri 2023 Devotees pay obeisance to Lord Shiva at Temples in Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

राधा-कृष्ण गंज मंदिर से भगवान शिव की बरात निकाली गई। लोगों ने भगवान शिव की पालकी को कंधा भी दिया। महिला तथा पुरुष भजन कीर्तनों और ढोल की थाप पर नाचे। दोपहर बाद यह बरात राम मंदिर पहुंची।  शेरे पंजाब, लिफ्ट शिवालय, ओल्ड बस स्टैंड के पास स्थानीय कारोबारियों तथा लोगों ने पकौड़े तथा भंडारे की व्यवस्था की थी। भगवान शिव का प्रसाद पाने के लिए युवाओं में होड़ मची रही। कुछ लोग गिलासों और कुछ बोतलें लेकर लाइनों में खड़े नजर आए। घणाहट्टी स्थित शिव मंदिर चौंरीधार काफी पुराना मंदिर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed