{"_id":"6adf87fbb8aaed5181098697","slug":"the-health-risk-hidden-in-the-shine-of-cheap-cosmetics-chamba-news-c-88-1-ssml1006-201169-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सस्ते कॉस्मेटिक की चमक में छिपा सेहत का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सस्ते कॉस्मेटिक की चमक में छिपा सेहत का खतरा
Mon, 26 Oct 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 26 Oct 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
शहर में बेचे जा रही कॉस्मेटिक उत्पाद। संवाद।
चंबा में 5 से 10 रुपये तक बिक रहे सौंदर्य प्रसाधन, गुणवत्ता जांच के इंतजार में बाजार
चौगान नंबर दो में अस्थायी स्टॉलों पर भी बिक्री, दवा नियंत्रक जल्द भरेगा सैंपल
प्रवीण कुमार
चंबा। त्योहारों पर सस्ता मेकअप खरीदने की होड़ में इस्तेमाल होने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों की गुणवत्ता का सवाल पीछे छूट रहा है। चंबा के मुख्य बाजार और चौगान नंबर दो में पांच से दस रुपये तक क्रीम, काजल, नेल पेंट, बिंदी, सिंदूर, लिपस्टिक और मेहंदी बेची जा रही है।
आकर्षक पैकिंग और कम कीमत के चलते लोग इन्हें खरीद रहे हैं, लेकिन उत्पादों पर जरूरी जानकारियों और गुणवत्ता की जांच को लेकर चिंता जताई जा रही है। करवाचौथ के चलते अस्थायी स्टॉलों पर भी इनकी बिक्री हो रही है।
कॉस्मेटिक उत्पादों पर निर्माता का नाम, सामग्री, बैच नंबर और निर्माण एवं समाप्ति तिथि जैसी जानकारियां उपभोक्ताओं के लिए जरूरी हैं। इनका अभाव होने पर उत्पाद की पहचान और गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होते हैं। स्थानीय लोगों ने बाजार में बिक रहे सौंदर्य प्रसाधनों की जांच करने और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, बिना लाइसेंस बिक्री के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला लाया गया है। जल्द ही बाजार में बिकने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों के सैंपल भरे जाएंगे।
विज्ञापन
--
कॉस्मेटिक उत्पाद बेचने वालों के पास आवश्यक लाइसेंस या पंजीकरण और उत्पादों के निर्धारित मानकों के अनुरूप होने की जांच संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। - संजय कुमार
--
बाजार में यदि बिना जरूरी दस्तावेजों के उत्पाद बेचे जा रहे हैं तो विभागीय निरीक्षण के माध्यम से ऐसे मामलों की पुष्टि कर कार्रवाई की जानी चाहिए। - अबू, करियां
--
उत्पादों पर निर्माता का नाम, सामग्री, बैच नंबर, निर्माण, समाप्ति तिथि और अन्य जानकारी होनी चाहिए। ऐसा नहीं है तो विभाग को इसमें कार्रवाई करनी चाहिए। - करन महाजन, मुगला
--
त्वचा रोगों का बन सकते हैं कारण
मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष एवं मेडिकल कॉलेज चंबा के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि घटिया कॉस्मेटिक उत्पादों का इस्तेमाल त्वचा रोगों का कारण बन सकता है। इन उत्पादों का अधिक इस्तेमाल कैंसर को भी दावत दे सकता है। इसलिए लोग पैसे बचाने के लिए अपनी सेहत से खिलवाड़ न करें।