फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां दहकते अंगारों पर चलकर मां के गूरों ने दी अग्निपरीक्षा, देखें तस्वीरें

Fri, 30 Aug 2019 12:22 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Aug 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
maa kali Guron Walking on the burning coals gave Acid test in mandi himachal
दहकते अंगारों पर चलते गुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के महाकाली माता एवं माता चतुर्भुजा मंदिर पुरानी मंडी में बुधवार रात को वार्षिक जाग हूम मनाया गया। इसमें देवी-देवताओं की अगुवाई में माता के गूरों ने दहकते हुए अंगारों पर चल कर अग्निपरीक्षा दी। 

maa kali Guron Walking on the burning coals gave Acid test in mandi himachal
- फोटो : अमर उजाला

वर्षभर होने वाली आपदाओं एवं विपत्तियों और देवताओं-डायनों के बीच चल रहे युद्ध का वृतांत सुनाया। इस वर्ष दोनों बराबरी पर रहे। महाकाली मंदिर के प्रधान रवि शर्मा ने बताया कि जाग से पूर्व जय दुर्गे सर्व शक्ति भजन मंडल मंडी के गायक भीम सिंह, नरेश कुमार, नवल किशोर, नरेंद्र ठाकुर सहित अन्य कलाकार ने भजन और भेंटों से मां का गुणगान किया। 

maa kali Guron Walking on the burning coals gave Acid test in mandi himachal
- फोटो : अमर उजाला

अंगीठा पूजन के बाद रात ठीक 12 बजे जाग हूम शुरू हुई। इसमें माता नैणा उग्रतारा कुथवाड़ी के गूर राज कुमार, चामुंडा माता स्कूल बाजार के गूर जय चंद, शीतला के गूर रमेश, कोयला देवी के जितेंद्र कुमार और महाकाली के गूर आयुष शर्मा ने अग्नि पर चल कर परीक्षा दी। मंदिर में गूर के माध्यम से माता की ओर से वर्ष भर होने वाली आपदाओं का वर्णन सुनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
maa kali Guron Walking on the burning coals gave Acid test in mandi himachal
- फोटो : अमर उजाला

कहा कि इस वर्ष डायनों और देवताओं का पलड़ा बराबर रहा। इस दौरान मंदिर कमेटी और श्रद्धालुओं के सहयोग से भंडार का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सचिव सुमन, सदस्यों में नीलम ठाकुर, सोनू ठाकुर, गिरधारी लाल और गूर कुशाल सहित अन्य मंदिरों से आए पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
maa kali Guron Walking on the burning coals gave Acid test in mandi himachal
- फोटो : अमर उजाला

वहीं ग्राम पंचायत मांडल के मानपुर में स्थित महाकाली मंदिर में बुधवार देर रात जाग हूम का आयोजन किया गया। इसमें आसपास एवं दूरदराज गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों से आई भजन मंडलियों ने भजन-कीर्तन करके माहौल को भक्तिमय बना दिया। मंदिर परिसर में एक बहुत बड़ा आग का अलाव भी जलाया गया। माता के गूर जलते अंगारों पर चले। माता ने गूर के माध्यम से भविष्यवाणी कर भक्तों को सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed