दिल्ली से मनाली आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की वॉल्वो (हिमसुता) बस पर बुधवार आधी रात हरियाणा के पानीपत बस अड्डे के सामने बोलेरो जीप में बैठे लोगों ने गोलियां दाग दीं। एनएच-44 पर बने फ्लाईओवर पर बस चालक ने बोलेरो को ओवरटेक किया था। इसके बाद से वे बस का पीछा कर रहे थे। हमलावर ने परिचालक की तरफ से दो गोलियां दागी। नींद में सोई सवारियों में हड़कंप मच गया।
दिल्ली से मनाली आ रही एचआरटीसी वॉल्वो बस पर चलाईं गोलियां, जीप में हमलावर फरार, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गोली बस की अगली खिड़की के शीशे को लग कर ड्राइवर के सिर के एक इंच ऊपर से होती हुई बस के भीतर जा लगी। दूसरी गोली दरवाजे की खिड़की के शीशे को पार करती हुई बस में लगी। इसके बाद बस चालक ने आरोपियों का टोल प्लाजा तक पीछा किया लेकिन जीप में बैठे तीनों हमलावर फरार हो गए। बस में करीब ग्यारह यात्री सवार थे जो सभी सुरक्षित हैं।
बस चालक की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सवारियों को पीछे से आ रही कुल्लू की दूसरी बस में बैठा कर रवाना कर दिया। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर केस दर्ज कर, बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। एचआरटीसी कुल्लू अड्डा प्रभारी सुरेश शर्मा ने मामला दर्ज कराने की पुष्टि की है।
चालक जितेंद्र सिंह ने ये कहा
मैं एचआरटीसी कुल्लू डिपो की सरकारी स्कीम की वैट लीज स्कीम के तहत लगी वोल्वो बस (एचपी 63-9582) को तीन साल से चला रहा हूं। मेरे साथ परिचालक देवेंद्र सिंह ठाकुर निवासी गांव नेरचौक था। रात करीब 11.50 बजे हम पानीपत की सीमा के भीतर घुसे। सीमा फलाईओवर पर सामने चल रही एक बोलेरो गाड़ी को ओवरटेक करते हुए बस को आगे निकाल लिया। करीब दो मिनट बाद वो बोलेरो चालक पीछे से हॉर्न बजाता हुआ व डिपर देता हुआ आया। करीब 12 बजे जब बस स्टैंड के सामने पहुंचे तो बोलेरो चालक उसकी गाड़ी को बस के पीछे से परिचालक वाली साइड पर ले आया। उसके साइड में आते ही गोलियां चला दीं। बस के शीशे के टुकड़े मुझपर आकर गिरे व साथ ही दूसरे धमाके की आवाज सुनाई दी। दो फायर करने के बाद चालक बोलेरो लेकर मौके से फरार हो गया। परिचालक देवेंद्र ने देखा कि एक हमलावर ने काले रंग की पिस्तौल पकड़ी थी।
वारदात के बाद बस की चेकिंग के दौरान दो खोल मिले हैं। साथ ही टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर वहां पर बोलेरो गाड़ी मुड़ती हुई दिखाई दे रही थी। गाड़ी का नंबर दिखाई नहीं दे रहा है। अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गाड़ी में कितने बदमाश थे। टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- मोहनलाल, थाना पानीपत प्रभारी