फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019: हिमाचल में भाजपा के टिकट हुए फाइनल, उम्मीदवारों की सूची जारी

Sat, 23 Mar 2019 01:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Mar 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
loksabha election 2019 BJP candidates names from Mandi Hamirpur Kangra and shimla

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल से लोकसभा चुनाव के लिए चारों टिकट तय कर दिए हैं। कांगड़ा से खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं गद्दी नेता किशन कपूर और शिमला संसदीय सीट से पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप को टिकट मिले हैं।

loksabha election 2019 BJP candidates names from Mandi Hamirpur Kangra and shimla

कांगड़ा के सांसद शांता कुमार ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है तो दूसरी ओर शिमला से मौजूदा सांसद वीरेंद्र कश्यप का टिकट कट गया है। वहीं मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा को दूसरी बार लोकसभा टिकट मिला, जबकि तीन बार सांसद रह चुके लोकसभा में मुख्य सचेतक अनुराग ठाकुर का भी इस बार फिर टिकट तय हो गया। 

loksabha election 2019 BJP candidates names from Mandi Hamirpur Kangra and shimla

अमर उजाला ने इस बात का खुलासा पहले ही कर दिया था कि प्रदेश में दो सिटिंग सांसदों के टिकट कटेंगे। शुक्रवार देर रात तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चारों टिकटों पर फैसला ले लिया गया। इन टिकटों पर शनिवार शाम को मुहर लग गई। हिमाचल में चारों टिकटों की घोषणा कर भाजपा ने कांग्रेस से पहले बाजी मार ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
loksabha election 2019 BJP candidates names from Mandi Hamirpur Kangra and shimla

अमर उजाला ने इस बात का खुलासा पहले ही कर दिया था कि प्रदेश में चार में से दो सिटिंग सांसदों को इस बार टिकट नहीं मिलेंगे। कांगड़ा में शांता कुमार के मैदान से हट जाने के बाद भाजपा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री किशन कपूर पर दांव खेला है।

विज्ञापन
loksabha election 2019 BJP candidates names from Mandi Hamirpur Kangra and shimla

 किशन कपूर ने विधानसभा चुनाव धर्मशाला से जीता था और जयराम सरकार में वह वरिष्ठ मंत्री हैं। दूसरी ओर, शिमला सीट से सुरेश कश्यप मैदान में होंगे, जो वर्तमान में सिरमौर जिले के पच्छाद हलके से भाजपा के विधायक हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed