फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यामी ने ज्वालामुखी मंदिर में नवाया शीश, झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

Fri, 22 Mar 2019 02:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ज्वालामुखी (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 Mar 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
Actress yami gautam pays obeisance at Jwalamukhi Temple Kangra Himachal Pradesh

बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम ने होली पर्व पर ज्वालामुखी मंदिर में शीश नवाया। यामी ने मां के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। यामी ने मां ज्वाला की पूजा अर्चना भी की। प्रशासन की ओर से यामी को मां की चुनरी भेंट की गई।

Actress yami gautam pays obeisance at Jwalamukhi Temple Kangra Himachal Pradesh

यामी के साथ उनकी माता अंजू गौतम, बहन सुरीली गौतम और उनके पति भी मौजूद रहे। मां ज्वाला के दर्शन करने के बाद यामी अपने प्रशंसकों के साथ भी मिलीं। इसके बाद उन्होंने मां चिंतपूर्णी के दर्शन भी किए।

Actress yami gautam pays obeisance at Jwalamukhi Temple Kangra Himachal Pradesh

मंदिर में प्रशंसकों को उनके साथ सेल्फी लेने का खासा क्रेज दिखा। यामी के पिता मुकेश गौतम एक न्यूज चैनल में संयोजक हैं। यामी पहले एक आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं। उन्होंने दूरदर्शन पर चांद के पार चलो धारावाहिक से करिअॅर की शुरूआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress yami gautam pays obeisance at Jwalamukhi Temple Kangra Himachal Pradesh

कलर्स चैनल पर आने वाले धारावाहिक ये प्यार न होगा कम वे काफी फेमस हो गईं। इसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे की ओर रुख किया। कन्नड़ भाषा की फिल्म उल्लासा उत्साहा में मुख्य किरदार का पात्र निभाया।

विज्ञापन
Actress yami gautam pays obeisance at Jwalamukhi Temple Kangra Himachal Pradesh

एनडीटीवी इमेजिन चैनल के कार्यक्रम मीठी छुरी नंबर वन में भी काम किया। बॉलीवुड में विकी डोनर मूवी से एंट्री की। गौर हो कि हाल ही में यामी की फिल्म उरी द सर्जिकल स्ट्राइक सुपरहिट रही है। यामी का ननिहाल ज्वालाजी में हैं। बिलासपुर जिला से संबंध रखने वाली यामी गौतम बॉलीवुड में प्रसिद्ध अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं। यामी अभी तक काबिल, बदलापुर, सनम रे, विक्की डोनर, टोटल स्यापा, एक्शन-जेक्शन और हीरो सहित कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। हाल ही में यामी ‘उरी’ फिल्म में नजर आई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed