लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।
2 of 5
मानव शृंखला कुल्लू
- फोटो : अमर उजाला
इसी के तहत बुधवार को ढालपुर मैदान में जिला कुल्लू के 28 शैक्षणिक संस्थानों के करीब 3200 स्कूली बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
3 of 5
मानव शृंखला कुल्लू
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम का आयोजन स्वीप के तहत किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कुल्लू युनूस ने की। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक भी मौजूद रहे।
4 of 5
मानव शृंखला कुल्लू
- फोटो : अमर उजाला
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कुल्लू युनूस ने कहा कि जिला में इस बार लगभग 10,700 युवा मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल किया गया है।उन्होंने सभी नए मतदाताओं से चुनाव के दिन सबसे पहले मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मत का प्रयोग करने का आह्वान किया।
5 of 5
kullu shimla
- फोटो : अमर उजाला
उधर, ढालपुर मैदान में मानव शृंखला बनाने के बाद कलाकेंद्र तक एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसकी अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कुल्लू युनूस ने की। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों के शिक्षक भी मौजूद रहे।