फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवाचौथ पर साजन के लिए महिलाओं का सजना हुआ महंगा

Thu, 10 Oct 2019 03:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 10 Oct 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
karva chauth 2019 beauty kit saree price hike in shimla
करवा चौथ

करवाचौथ को लेकर राजधानी के बाजार सज चुके हैं। इस व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहता है लेकिन घर की रसोई का बजट संभालने वाली महिलाएं इस बार महंगाई से परेशान हैं। पर्व पर इस्तेमाल होने वाले सामान से दुकानें भरी पड़ी हैं। लेकिन दाम पिछले साल के मुकाबले बढ़ चुके हैं। ब्यूटी किट से लेकर साड़ियों के दामों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इस बार शृंगार का सामान भी महंगा है। साड़ियां और सूटों के दाम बढ़े हैं।

karva chauth 2019 beauty kit saree price hike in shimla
- फोटो : अमर उजाला

मेटल वाली दो चूड़ियों का सेट पिछले साल जहां 150 रुपये था वहीं अब दो सौ रुपये तक में मिल रहा है। करवाचौथ पर्व 17 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं। पूरा दिन भूखे प्यासे रहने के बाद रात को चांद का दीदार करने के बाद ही व्रत खोला जाता है।

karva chauth 2019 beauty kit saree price hike in shimla
- फोटो : अमर उजाला

महिलाएं भी कपड़ों की दुकानों में जुटना शुरू हो गई हैं। महिलाओं का कहना है कि अभी कपड़े खरीदेंगे तो करवाचौथ तक सिल पाएंगे। गिफ्ट आइटम और चूड़ियों के दुकानदारों ने ग्राहकों को रिझाने के लिए विशेष ऑफर भी रखे हैं। लेडिज सामान की दुकानों पर ही महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
karva chauth 2019 beauty kit saree price hike in shimla

200 रुपये में होगा फेस मसाज

ब्यूटी पार्लर की संचालिका मीना और पूजा ने बताया कि इस बार ब्यूटी किट के दामों में दो गुना बढ़ोतरी हुई है। ब्यूटी पार्लर में पिछले साल के मुकाबले महिलाएं कम आ रही हैं। एडवांस बुकिंग भी अभी नहीं हुई हैं। इस बार फेस मसाज के लिए महिलाओं को करीब दो सौ रुपये अधिक खर्च करने होंगे।

विज्ञापन
karva chauth 2019 beauty kit saree price hike in shimla

कुछ माह पहले नेट वाली साड़ी जो एक हजार रुपये तक मिल रही थीं अब उसकी कीमत करीब 1500 से 1800 तक हो चुकी है। डिजाइनर साड़ियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। कुछ माह पहले जो डिजाइनर साड़ी 3500 से शुरू थी इन दिनों वही साड़ी 4500 से 5000 तक में मिल रही है। सूट और साड़ी विक्रेता सोनिया तथा मधू ने बताया कि कुछ माह से लगातार कपड़ों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के अलावा इस साल कपड़ों के दामों में दो गुना वृद्धि हुई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed