फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला: टेनिस कोर्ट कैसे बन गया एशिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक आइस स्केटिंग क्लब, पढ़िए रोचक जानकारी

Sat, 19 Nov 2022 05:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Nov 2022 05:28 PM IST
विज्ञापन
ice skating club shimla history know how Tennis court converted into ice skating rink
आइस स्केटिंग रिंक। - फोटो : अमर उजाला

शिमला आइस स्केटिंग क्लब भारत में स्थापित होने वाला पहला और पूरे दक्षिण पूर्व एशिया में अपनी तरह का एकमात्र क्लब है। यह दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक आइस स्केटिंग रिंक है। आज तक क्लब ने दक्षिण पूर्व एशिया के खेल मानचित्र पर अपनी छवि को बरकरार रखा है। 

loader
ice skating club shimla history know how Tennis court converted into ice skating rink
शिमला में आइस स्केटिंग। - फोटो : अमर उजाला
1920 की सर्दियों के दौरान टेनिस कोर्ट को आइस स्केटिंग रिंक में कैसे बदला गया इसके पीछे एक बेहद दिलचस्प कहानी है। शिमला आइस स्केटिंग क्लब की स्थापना 1920 में एक अंग्रेज द्वारा की गई। मिस्टर ब्लेसिंगटन ने पानी के नल में बर्फ जमी हुई देखी। वहीं आसपास के क्षेत्र में उन्होंने इसी तरह का नजारा पाया। उनके मन में ख्याल आया कि टेनिस कोर्ट में पानी भर दिया जाए। उसके बाद पूरे टेनिस कोर्ट में बर्फ जम गई। उन्होंने इसका भरपूर आनंद उठाया। यहीं से आइस स्केटिंग की शुरूआत हुई। ब्रिटिश काल के दौरान क्लब ने केवल यूरोपीय लोगों को अपना सदस्य बनाने की अनुमति दी थी, हालांकि बाद में कुछ आरक्षणों के साथ कुछ चुनिंदा भारतीयों को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। आजादी के बाद इसे सभी खेल प्रेमियों के लिए खोल दिया गया था। रिंक की साइट स्कैंडल प्वाइंट के ठीक नीचे सर्कुलर रोड के निकट स्थित है और शहर के सभी कस्बों से यहां पर आसानी से पहुंचा जा सकता है। दिसंबर और जनवरी माह आइस स्केटिंग के लिए पीक सीजन होते हैं। जब चार टेनिस कोर्ट के बराबर क्षेत्र को कवर करने वाला यह रिंक लगभग 15 सेंटीमीटर बर्फ की मोटी परत से ढका होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ice skating club shimla history know how Tennis court converted into ice skating rink
कई महान हस्तियां ले चुकी है रिंक में स्केटिंग का आनंद- आइस स्केटिंग क्लब शिमला में कई नामी हस्तियां स्केटिंग का आनंद उठा चुकी है। इनमें चेकोस्लोवाकिया के मार्शल टीटो, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, संजय गांधी, अभिनेता राज कुमार रिंक में स्केटिंग कर चुके हैं। अब तक आठ राष्ट्रीय स्तर की स्केटिंग स्पर्धाओं की शिमला आइस स्केटिंग क्लब मेजबानी कर चुका है। इसमें आइस हॉकी, फिगर, स्पीड स्केटिंग नियमित तौर पर होती है, वहीं नए स्केटर्स को प्रशिक्षण की सुविधा भी मिलती है। चार साल से लेकर अधिकतम 83 साल तक के स्केटर्स स्केटिंग करने रिंक में आते रहे हैं। शिमला आइस स्केटिंग क्लब में सदस्य स्केटर्स की संख्या 500 तक रहती है। 
ice skating club shimla history know how Tennis court converted into ice skating rink
बॉलीवुड फिल्मों में कई बार नजर आ चुका है शिमला का स्केटिंग रिंक- राजधानी शिमला का यह स्केटिंग रिंक बॉलीवुड फिल्मों में भी कई बार नजर आ चुका है। रिंक में शशि कपूर की फिल्म जंगली, मनोज कुमार की फिल्म वो कौन थी, हम तुम और वो में विनोद खन्ना, राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर में ऋृषि कपूर ने इस स्केटिंग रिंक में स्केटिंग करते हुए शूटिंग की है। शिमला आइस स्केटिंग क्लब के सचिव रहे भवनेश बांगा ने बताया कि रिंक में बर्फ जमाने का काम कई सालों तक उत्तराखंड के निवासी आनंद सिंह और उसके परिवार के सदस्य करते रहे। 
विज्ञापन
ice skating club shimla history know how Tennis court converted into ice skating rink
रिंक में बर्फ जमाने की यह रहती है प्रक्रिया- दिसंबर से फरवरी माह तक प्राकृतिक तौर पर कोहरा पड़ने से आइस स्केटिंग रिंक में बर्फ जमाई जाती है। रिंक को जमाने की प्रक्रिया भी रोचक है। हर सीजन में सबसे पहले इस रिंक मैदान को समतल किया जाता है। इस पर बराबर मिट्टी बिछा कर गढ्ढे भरने का कार्य किया जाता है। इसके बाद जीरा बजरी को बिछा कर रोलर से इसे सेट किया जाता है। इसके चारों ओर लकड़ी की रोक लगाई जाती है। जीरा बजरी बिछाने के बाद रिंक में रात को पानी भरा जाता है। रात को कोहरा गिरने पर बर्फ जमने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। तीन से चार दिन लगातार कोहरा गिरने से बर्फ जम जाने पर स्केटिंग शुरू हो जाती है। यहां बर्फ जमने की प्रक्रिया में रात में मौसम का साफ रहना जरूरी होता है, तभी कोहरा पड़ने से रिंक में आइस जम पाती है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed