{"_id":"6ace9a4efd7d59fb1b055602","slug":"the-accused-slapped-the-woman-after-she-told-him-to-stop-following-her-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-211925-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पीछा करने से मना किया तो आरोपी व्यक्ति ने महिला को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पीछा करने से मना किया तो आरोपी व्यक्ति ने महिला को जड़ा थप्पड़
Wed, 14 Oct 2026 02:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। थाना बड़सर के अंतर्गत आने वाले सठवीं गांव में एक मनचले की दबंगई का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में रमा कुमार पत्नी अजीत सिंह, निवासी गांव एवं डाकघर सठवीं (तहसील ढटवाल, जिला हमीरपुर) ने बताया कि गांव का ही रहने वाला युवक लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था।
आरोपी गांव में कहीं भी आने-जाने के दौरान उनका पीछा करता था और सुबह-शाम रमा कुमार व उनके परिवार के सदस्यों को अभद्र भाषा बोलता था।
13 अक्तूबर को रमा कुमार अपनी देवरानी पूजा देवी के साथ घर से दवाई लेने के लिए बिझड़ अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी युवक उनका पीछा करते हुए आ गया। जब दोनों महिलाएं मुख्य सड़क की ओर बढ़ रही थीं, तो आरोपी गोल्डी उनसे आगे निकल गया और बार-बार मुड़कर देखने लगा।
विज्ञापन
थोड़ा आगे बढ़ने पर गोल्डी अचानक रमा के आगे आकर खड़ा हो गया और उनका रास्ता रोक लिया। जब देवरानी पूजा देवी ने उससे पूछा कि वह बार-बार पीछे क्यों आता है, तो आरोपी ने बदतमीजी से जवाब देते हुए गुस्से में आकर पूजा देवी को थप्पड़ जड़ दिया।
घटना के बाद देवरानी ने अपने पति रघुवीर सिंह को फोन कर पूरी बात बताई। सूचना मिलते ही रघुवीर सिंह मौके पर पहुंचे और गोल्डी से इस हरकत का कारण पूछने लगे। बात बढ़ने पर आरोपी ने रघुवीर सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें जमीन पर गिरा दिया।
इसके बाद वह इतने पर ही नहीं रुका, बल्कि उसने गुस्से में आकर रघुवीर सिंह के दाहिने हाथ की उंगली को अपने दांतों से बुरी तरह काट दिया। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।