फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां कांग्रेसियों ने ही कर डाली राष्ट्रपिता की अनदेखी

Sat, 30 Jan 2016 09:04 PM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन

यहां कांग्रेसियों ने ही कर डाली राष्ट्रपिता की अनदेखी

homage to Mahatma Gandhi on his martyrdom day

हिमाचल के हमीरपुर जिले के गांधी चौक पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सरेआम अनदेखी हुई। कांग्रेसियों ने यहां स्थापित महात्मा गांधी की बिना चश्मे वाली प्रतिमा पर फूलमालाएं फहनाकर श्रद्धांजलि दे दी। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य संसदीय सचिव इंद्रदत्त लखनपाल, कांग्रेस सेवादल प्रमुख अनुराग शर्मा, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। लेकिन किसी भी कांग्रेस पार्टी के नुमाइंदे की महात्मा गांधी के चश्मे पर नजर नहीं गई। फोटो: अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर

यहां कांग्रेसियों ने ही कर डाली राष्ट्रपिता की अनदेखी

homage to Mahatma Gandhi on his martyrdom day

सभी एक के बाद एक कर फूलमालाएं पहनाते गए। कांग्रेस नेताओं की कार्यप्रणाली को लेकर शहरवासियों में भारी आक्रोश है। कुछ देर के बाद मीडिया के सवाल उठाने पर कांग्रेस नेता हरकत में आए। सीपीएस आईडी लखनपाल ने नगर परिषद हमीरपुर के अधिकारियों को मौके पर तलब किया।

यहां कांग्रेसियों ने ही कर डाली राष्ट्रपिता की अनदेखी

homage to Mahatma Gandhi on his martyrdom day

सीपीएस ने नप के अधिकारियों को शीघ्र प्रतिमा पर चश्मे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। शनिवार को महात्मा गांधी के शहीदी दिवस के मौके पर कांग्रेस सेवादल के प्रमुख अनुराग शर्मा की अगुवाई में कांग्रेसियों ने सर्वहित सुधार सभा से लेकर गांधी चौक तक मौन जुलूस निकाला। इसके बाद गांधी चौक पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। लेकिन ऐनक की ओर न तो आधा किलोमीटर पर बैठे जिला प्रशासन ने ध्यान दिया और न ही कांग्रेस सरकार के नुमाइंदों की नजर-ए-इनायत हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कांग्रेसियों ने ही कर डाली राष्ट्रपिता की अनदेखी

homage to Mahatma Gandhi on his martyrdom day

मुख्य संसदीय सचिव एवं बड़सर के विधायक आईडी लखनपाल ने कहा कि गांधी चौक पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर ऐनक नहीं थी। कुछ शरारती तत्वों ने प्रतिमा से ऐनक गायब कर दी है। गांधी चौक पर स्थापित यह प्रतिमा नगर परिषद के अधीन आती है। मौके पर अधिकारियों को तलब कर ऐनक की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

यहां कांग्रेसियों ने ही कर डाली राष्ट्रपिता की अनदेखी

homage to Mahatma Gandhi on his martyrdom day

हमीरपुर जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि सरकार के नेता सत्ता के नशे में चूर हैं। जिसने देश को आजादी दिलवाई, उन नेताओं को सम्मान देने के बजाय अपमान किया जा रहा है। गांधी चौक पर बिना ऐनक की महात्मा गांधी के प्रतिमा पर फूलमालाएं फहनाकर कांग्रेसियों ने महज औपचारिकता ही निभाई। लेकिन किसी ने प्रतिमा पर ऐनक लगवाने की कोशिश तक नहीं की। शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाकर कार्रवाई होनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed