फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: होली के रंग में रंगा हर कोई, छोटी काशी में खूब उड़ा गुलाल

Sat, 03 Mar 2018 09:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/कुल्लू/हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/कुल्लू/हमीरपुर Updated Sat, 03 Mar 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Holi celebrations in Mandi Kullu Hamirpur Himachal Pradesh

देवभूमि में होली के रंग में हर कोई रंग गया। छोटी काशी में खूब गुलाल उड़ा। डीजे की धुनों पर लोगों ने जमकर मस्ती की। छोटी काशी (मंडी) के रूप में विख्यात प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी मंडी में रंगोत्सव का नजारा कुछ अलग ही नजर आया। चारों तरफ अबीर-गुलाल उड़ाते नाचते-गाते लोगों ने होली पर्व को चार चांद लगा दिए। रंगों से सरोबार होली उत्सव डीजे की धुनों और पारंपरिक रीति रिवाजों का निर्वहन करते हुए मनाया गया।

Holi celebrations in Mandi Kullu Hamirpur Himachal Pradesh

ऐतिहासिक सेरी मंच पर डीजे की धुनों पर यंगिस्तान से लेकर हर वर्ग के लोगों ने जमकर मस्ती की। जिसके बाद रियासतकालीन देवता माधोराय की पालकी के साथ होली खेली गई। होली का जश्न मनाने के लिए सेरी में पूरा शहर उमड़ पड़ा। पहाड़ी, हिंदी, भोजपुरी और होली के गीतों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। राजदेवता माधोराय भी पालकी में सवार होकर होली के मतवालों के साथ होली खेलने सड़कों पर उतर आए। माधोराय की जलेब निकलने के बाद ही मंडी में होली की मस्ती समाप्त हो गई। होली का त्योहार मंडी जनपद में देश भर में मनाई जाने वाली होली से एक दिन पूर्व ही मनाया जाता है।

Holi celebrations in Mandi Kullu Hamirpur Himachal Pradesh

सुबह से ही युवाओं की टोलियां सड़कों पर निकल कर एक दूसरे पर रंग गुलाल फेंकते हुए सेरी चानणी की ओर बढ़ने लगीं। इसके अलावा शहर के मुख्य बाजारों में भी अबीर गुलाल की बौछार जमकर हुई। 11 बजे से शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर लोग डीजे पर मस्ती में शुरू हो गए थे। हजारों लोगों ने जमकर गुलाल उड़ाया और डांस किया। युवाओं में खासा उत्साह था। दोपहर 2 बजे राजदेवता माधोराय की पालकी दरबार से निकली। लोगों ने माधोराय के संग होली खेली। राज दरबार से चौहाटा, समखेतर, भूतनाथ होते हुए देव माधोराय की पालकी वापस मंदिर पहुंची। होली में रियासत काल से ही राजदेवता माधोराय की भागीदारी रही है। देर शाम कांभल वृक्ष की टहनियों की पूजा कर उसका होलिका दहन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi celebrations in Mandi Kullu Hamirpur Himachal Pradesh

नाचन और सिराज घाटी में रंगों का पर्व होली श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। वीरवार सुबह से ही क्षेत्र में बच्चे और लोग हाथ में गुलाल लेकर एक दूसरे को रंग लगाते नजर आए। क्षेत्र के लोगों ने दिन भर एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली पर्व की बधाई दी। अभिलाषी विश्वविद्यालय में कॉलेज छात्रों ने डीजे की धुनों पर होली पर्व का आनंद लिया। चैलचौक में नाचन भाजपा ने विधायक विनोद कुमार की मौजूदगी में होली पर्व मनाया और बाजार के लोगों को विधायक ने रंग लगाकर बधाई दी। सिराजघाटी में भी जंजैहली, थुनाग, बगस्याड़ और कांढा में होली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

विज्ञापन
Holi celebrations in Mandi Kullu Hamirpur Himachal Pradesh

अनेक लोगों ने परिवार सहित मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की और देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया। सिराज घाटी और कमरूघाटी में अनेक स्थानों पर लोगों ने होली पर्व पर बकरे भी काटे। चैलचौक, गोहर, गणई और आसपास के इलाकों में दिनभर डीजे बजते रहे और युवा होली के रंग में नाचते गाते रहे। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया कि क्षेत्र में होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। कहीं से कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। एसडीएम गोहर कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि क्षेत्र में होली शांतिपूवर्क मनाई गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed