फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमाचल में कड़ाके की ठंड, इतने दिन साफ रहेगा मौसम, मैदानी जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Fri, 18 Dec 2020 06:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Dec 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather update: Sizzling cold in state, weather clear till December 24, Yellow alert for dense fog in plains districts
बर्फ से लकदक पहाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। मैदानी जिलों में शनिवार को घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में लगातार कमी दर्ज होने से कई क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। केलांग में गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यहां अधिकतम तापमान भी माइनस में चल रहा है।

Himachal weather update: Sizzling cold in state, weather clear till December 24, Yellow alert for dense fog in plains districts
मयाड़ घाटी में जमा झरना - फोटो : अमर उजाला

 प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली।

Himachal weather update: Sizzling cold in state, weather clear till December 24, Yellow alert for dense fog in plains districts
मंडी में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इन क्षेत्रों में दोपहर बाद ही धूप खिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal weather update: Sizzling cold in state, weather clear till December 24, Yellow alert for dense fog in plains districts
झरने के आगे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 21.0, सोलन में 21.2, हमीरपुर में 20.7, ऊना में 18.8, कांगड़ा में 18.1, नाहन में 16.9, चंबा में 16.6, भुंतर में 16.2, शिमला में 13.5, धर्मशाला में 11.6, कल्पा में 9.6, डलहौजी में 7.0 और केलांग में माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
Himachal weather update: Sizzling cold in state, weather clear till December 24, Yellow alert for dense fog in plains districts
मयाड़ घाटी में जमा झरना - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र                   न्यूनतम तापमान
केलांग                 - 10.0
कल्पा                  - 4.4
सुंदरनगर               - 2.2
भुंतर                   - 1.4
सोलन                 - 1.2
मनाली                - 1.0
कांगड़ा                - 0.1
पालमपुर                0.1
चंबा                    0.4
मंडी                   1.0
शिमला                4.6

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed