फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में भारी बारिश का कहर: भूस्खलन से एनएच बंद, छह वाहनों पर गिरीं चट्टानें, पांच मकान क्षतिग्रस्त

Fri, 10 Sep 2021 08:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Sep 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update: Highway interrupted due to Heavy rainfall in Rampur, boulders fell on six vehicles, five houses damaged
हिमाचल में भारी बारिश से तबाही। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार रात और शुक्रवार दोपहर को कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। रामपुर में पांच जगह नेशनल हाईवे बंद रहा। भद्राश से लेकर रामपुर तक 20 किलोमीटर क्षेत्र में जगह-जगह चट्टानें गिरने से छह वाहनों को नुकसान हुआ है। नेशनल हाईवे पर मलबा गिरा। कई जगह बसें भी फंसीं रहीं। दोपहर बाद मार्ग बहाल हुआ। ब्रौनी नाले ने जमकर तबाही मचाई। नोगली में ढाबों और घरों में पानी और मलबा घुस गया। सिरमौर में 108 एंबुलेंस पर पत्थर गिरने से केबिन का शीशा टूट गया।



मनाली के 17 मील के नाले में भी बाढ़ आई। प्रदेश में पांच मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें जिला मंडी में तीन, सिरमौर और ऊना में एक-एक मकान को नुकसान हुआ है। राजधानी शिमला में भी बादल झमाझम बरसे। कुल्लू जिले में 21 ट्रांसफार्मर बंद रहे। मनाली और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। शनिवार को भी मैदानी और मध्य पर्वतीय 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

himachal weather update: Highway interrupted due to Heavy rainfall in Rampur, boulders fell on six vehicles, five houses damaged
कार पर गिरा पत्थर। - फोटो : अमर उजाला

16 सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। बिजली गिरने से करीब 90 हजार के उपकरण जल गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में 21 सड़कें बंद रहीं। राजधानी शिमला में हुई भारी बारिश से कई सड़कों पर मलबा आने से यातायात प्रभावित रहा। वहीं, हिमाचल सचिवालय के कार्मिक विभाग में भी बरसाती पानी घुस गया। 

himachal weather update: Highway interrupted due to Heavy rainfall in Rampur, boulders fell on six vehicles, five houses damaged
गाड़ी पर गिरीं चट्टानें। - फोटो : अमर उजाला

आर्म्सडेल भवन के कमरा नंबर 615 की सीलिंग में लीकेज होने से पानी कमरे में आ गया। इस कमरे में मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, सचिवों, डीजीपी और विभागाध्यक्षों की एसीआर की फाइलें होती हैं। जिला कुल्लू व लाहौल-स्पीति में गुरुवार रात झमाझम बारिश हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update: Highway interrupted due to Heavy rainfall in Rampur, boulders fell on six vehicles, five houses damaged
कार पर क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला

भारी बारिश से नेशनल हाईवे तीन में 17 मील से बराण की तरफ जाने वाले संपर्क के साथ लगते रामपुर नाले में बाढ़ आ गई। इससे दो पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। डैट ज्यूरी में भूस्खलन से कई घंटों तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। बारिश के चलते संगड़ाह-रेणुकाजी सड़क सात घंटे बंद रही।

विज्ञापन
himachal weather update: Highway interrupted due to Heavy rainfall in Rampur, boulders fell on six vehicles, five houses damaged
भूस्खलन से सफर खतरनाक - फोटो : अमर उजाला

एनएच-पांच पर भूस्खलन से सफर खतरनाक
 रामपुर उपमंडल में अब एनएच-पांच पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं है। उपमंडल के विभिन्न स्थानों में पहाड़ी से एनएच-पांच पर भूस्खलन और पत्थरों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। वीरवार और शुक्रवार को डैट ज्यूरी में भूस्खलन के कारण कई घंटों तक एनएच पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण यहां खतरा बरकरार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed