फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather: अटल टनल का दीदार नहीं कर पाए सैलानी, प्रदेश में इस दिन से साफ रहेगा मौसम

Tue, 04 Apr 2023 07:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 04 Apr 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather update: fresh snowfall at South Portal Manali-Leh road, vehical skidding
जलोड़ी जोत पर बर्फबारी। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू व लाहौल-स्पीति में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब बना रहा। वहीं, राजधानी शिमला में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। खराब मौसम और बर्फबारी ने मंगलवार को मनाली से अटल टनल रोहतांग देखने की चाह में निकले सैलानियों के कदम रोके। पर्यटक ताजा बर्फबारी के कारण अटल टनल रोहतांग का दीदार नहीं कर पाए। सोमवार रात को हुई बर्फबारी के बाद नेशनल हाईवे तीन साउथ पोर्टल के पास बंद पड़ा था। मंगलवार सुबह के समय बारिश नहीं हो रही थी। पर्यटकों को उम्मीद थी कि दिन के समय मौसम साफ रहेगा और वह अटल टनल रोहतांग के दीदार के लिए निकलेंगे। अटल टनल रोहतांग व आसपास ताजा बर्फबारी के बाद नजारा काफी आकर्षक हो गया है।



लेकिन खराब मौसम ने सैलानियों को मायूस कर दिया। सोलंगनाला की तरफ निकले पर्यटक भी मंगलवार दोपहर बाद होटलों को लौट आए। दूसरी ओर बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज आई है। अप्रैल के पहले सप्ताह में भी दिसंबर, जनवरी जैसी ठंड महसूस की जा रही है। वहीं खराब मौसम और बर्फबारी के चलते बीआरओ को रोहतांग दर्रा सहित ग्रांफू काजा सड़क को बहाल करने में दिक्कत हो रही है। रोहतांग दर्रा बहाली का भी बीआरओ ने तय समय से लक्ष्य रखा था, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा बहाली में देरी हो सकती है।

 

Himachal Weather update: fresh snowfall at South Portal Manali-Leh road, vehical skidding
हाईवे-305 - फोटो : संवाद

साउथ पोर्टल के पास  बर्फ पर गाड़ियां स्किड हो रही हैं। ऐसे में वाहन चालकों को जोखिम नहीं उठाने की सलाह दी गई है। सोमवार रात को धुंधी व अटल टनल के साउथ पोर्टल में बर्फबारी हुई थी। रात को हुई ताजा बर्फबारी कुल्लू जिले की चोटियां सफेद हो गई हैं। 

Himachal Weather update: fresh snowfall at South Portal Manali-Leh road, vehical skidding
बर्फबारी से बढ़ी फिसलन। - फोटो : संवाद

वहीं, मनाली से केलांग के बीच बस सेवा भी बाधित हो गई है। एचआरटीसी ने मौसम को देखते हुए बस व सवारियों की सुरक्षा को लेकर चालक-परिचालकों को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।  सहायक आयुक्त कुल्लू शशि पाल नेगी ने बताया कि सैलानी और आम लोग मौसम को देखते हुए आवाजाही करें और संवेदनशील इलाकों का रुख न करें। जलोड़ी दर्रा होकर गुजरने वाला औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 भी बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Weather update: fresh snowfall at South Portal Manali-Leh road, vehical skidding
कुल्लू की चोटियां बर्फ से सफेद। - फोटो : संवाद

5 अप्रैल से मौसम में सुधार की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज भी प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। बुधवार 5 अप्रैल से प्रदेश में मौसम में सुधार आने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर बारिश व बर्फबारी की संभावना को छोड़कर अन्य में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 7 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: fresh snowfall at South Portal Manali-Leh road, vehical skidding
चोटियों पर ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, सुंदरनगर 8.8, भुंतर 7.3, कल्पा 0.5, धर्मशाला 10.4, ऊना 11.7, नाहन 13.1, केलांग माइनस 0.7, पालमपुर 10.0, सोलन 9.6, मनाली 3.0, कांगड़ा 11.7, मंडी 9.6, बिलासपुर 13.0, हमीरपुर 11.2, चंबा 11.2, डलहौजी 5.2, जुब्बड़हट्टी 9.8, कुफरी 5.3 कुकुमसेरी 1.1, नारकंडा 1.8, रिकांगपिओ 3.9, सेऊबाग 5.0, बरठीं 11.5, पांवटा साहिब 16.0 और सराहन में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed