{"_id":"6af4a0fed954ff503109a888","slug":"roads-taken-over-by-cattle-commuters-under-the-shadow-of-accidents-chamba-news-c-88-1-ssml1004-202624-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गोवंश के हवाले सड़कें, हादसों के साये में राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गोवंश के हवाले सड़कें, हादसों के साये में राहगीर
Wed, 11 Nov 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
नैनीखड्ड मार्ग पर सड़क के बीचोंबीचखड़े लापारिश मवेशी। संवाद
पांच साल में 18 दुर्घटनाओं में 25 लोग चोटिल, जिले के 13 से अधिक क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं की आवाजाही
अब कान में टैग से होगी पशु मालिकों की पहचान, पंचायत प्रधानों को सौंपी जाएगी निगरानी
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। जिले की सड़कों पर घूमता बेसहारा गोवंश राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है। सड़क पर बैठे पशु और अचानक वाहनों के सामने आकर खड़े होने वाले गोवंश के कारण हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा।
पिछले पांच वर्षों में जिले के छह क्षेत्रों में 18 दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 25 लोग चोटिल हुए हैं। बावजूद इसके सड़कों से गोवंश हटाने की व्यवस्था कारगर साबित नहीं हो पाई है। अब पशुपालन विभाग पशुओं की टैगिंग के जरिये उन्हें खुला छोड़ने वाले पशुपालकों की पहचान करने की तैयारी में है।
ककीरा, चुवाड़ी, सिहुंता, ककरोटीघट्टा, धारटा, द्रम्मनाला, कामला, बनीखेत, साहो, पल्यूर, जड़ेरा, लुड़रा और चंबा शहर सहित 13 से अधिक क्षेत्रों में बेसहारा पशुओं की आवाजाही बनी हुई है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ रही है। अचानक सड़क पर पशु आने से वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं।
विज्ञापन
जिले में गोवंश के संरक्षण के लिए गोसदन संचालित हैं, लेकिन उनकी क्षमता भी सीमित है। चार गोसदनों की कुल क्षमता 423 पशुओं की है, जबकि इनमें 443 पशु रखे गए हैं। तुन्नुहट्टी गोसदन में 130 की क्षमता के मुकाबले 160 पशु हैं। वहीं, पशुपालन विभाग के सर्वेक्षण में सड़कों पर 176 लावारिश पशु चिह्नित किए गए हैं। जिले में कुल 2.12 लाख गोवंशीय पशु दर्ज हैं। इनमें करीब 1.91 लाख गाय-बैल और 21 हजार भैंसे शामिल हैं।
--
टैग से खुलेगी पशुओं के मालिकों की पहचान
सड़कों पर पशु छोड़ने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए पशुपालन और पंचायती राज विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे। पशुओं की टैगिंग की जाएगी। पंचायत प्रधानों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर पंजीकरण रजिस्टर उपलब्ध करवाए जाएंगे। टैग के जरिये पशु के मालिक का पता लगाया जा सकेगा। मवेशियों को खुला छोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया जाएगा। ककीरा पंचायत के प्रधान नीरज ने बताया कि भूख के कारण बेसहारा गोवंश दुकानों में घुस जाता है। इससे व्यापार मंडल और दुकानदार परेशान हैं। दुकानदार आपस में धन एकत्र कर पशुओं को गोशाला भेजने की योजना बना रहे हैं।
--
दोनों गोशालाओं में 200 गायों को रखने की व्यवस्था है। सरकारी सहायता 130 गायों के लिए मिलती है। नई गोशाला का निर्माण जारी है।- बाबा जोगिंदर, गोशाला संचालक
--
पशुपालक अपने मवेशियों के टैग निकालकर उन्हें सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं। यही पशु हादसों का कारण बन रहे हैं। - करनैल सिंह
--
सड़क पर अचानक मवेशियों के आ जाने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई बार दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।- देस राज
--
प्रशासन और पशुपालन विभाग को सड़क पर गोवंश छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। - धर्म सिंह
-- -
चंबा जिले में गोसदनों की स्थिति
गोसदन क्षमता
मौजूद पशु
हरदासपुरा
43
43
तुन्नुहट्टी 130
160
मंजीर
150
140
चुवाड़ी 100
100
--
सर्वेक्षण में 176 लावारिश पशु मिले हैं। इनके संरक्षण के लिए पंचायती राज विभाग के साथ मिलकर काम किया जाएगा। पशुओं की टैगिंग के साथ पंचायत प्रधानों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर पंजीकरण रजिस्टर दिए जाएंगे। टैग के माध्यम से मालिकों की पहचान कर सड़क पर पशु छोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माने सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. राकेश भंगालिया, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग