हिमाचल में अप्रैल में मौसम अजब रंग दिखा रहा है। गुरुवार को प्रदेश भर में धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद अचानक राजधानी शिमला में मौसम खराब हो गया। पहले बारिश और शाम पांच बजे ओलावृष्टि हुई।
2 of 7
ओलावृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर के लिए शहर की पूरी सड़कें सफेद हो गईं। इससे ऊपरी क्षेत्रों के सेब बागवानों और किसानों को नुकसान हुआ है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा। उधर, लाहौल के राशेल गांव के पास हिमखंड गिरने से किसानों की मटर और जड़ी-बूटियों की खेती तबाह हो गई है।
3 of 7
शिमला में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 23 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रहेगी, जबकि 24 अप्रैल से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है और पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं।
4 of 7
सोलंगनाला
- फोटो : अमर उजाला
पिछले दो दिन में बारिश से प्रदेश के न्यूनतम तापमान में तीन और अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई है। अप्रैल में ठंड के चलते पहाड़ी इलाकों में लोगों ने दोबारा गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
गुरुवार सुबह आठ बजे तक शिमला का न्यूनतम तापमान 6.7, केलांग का 1.0, कल्पा और कुफरी का 2.7, मनाली का 4.8 और डलहौजी का 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में डलहौजी में 53, गुलेर में 43, गगल में 42, धर्मशाला में 40, पांवटा में 39, बंजार में 38, नादौन में 26, सुजानपुर में 23, गोहर में 22 और शिमला में 15 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।