फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में फिर सताएगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार

Wed, 10 Oct 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 10 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Himachal weather report chances of rain and snowfall

हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

Himachal weather report chances of rain and snowfall

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 15 अक्तूबर तक हिमाचल में मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

Himachal weather report chances of rain and snowfall

मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.2, कांगड़ा में 32.0, सुंदरनगर में 30.0, नाहन में 29.0, सोलन में 28.0, धर्मशाला-भुंतर में 25.8, शिमला में 24.4 और कल्पा में 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal weather report chances of rain and snowfall

उधर, प्रदेश में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 2.3, कल्पा में 4.6, मनाली में 6.8, भुंतर-सोलन में 10.0 और शिमला में 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Himachal weather report chances of rain and snowfall

ऊझी घाटी के मनाली में मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली। मनाली के आसपास हल्की बारिश हुई तो रोहतांग दर्रा और जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। बर्फ के फाहों से मनाली और लाहौल की चोटियां सफेद हो गई हैं। ताजा हिमपात से शीतलहर बढ़ गई हैं।  रोहतांग के साथ राहनीनाला, मढ़ी, गुलाबा, कोठी में भी बर्फ के फाहे गिरे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed