फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अभी और सताएगा मौसम, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी

Mon, 09 Apr 2018 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 09 Apr 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather report chances of rain
rain shimla

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। शिमला और ऊपरी क्षेत्रों में दोपहर बाद भारी ओलावृष्टि हुई। राजधानी की सड़कें कुछ ही देर में सफेद हो गईं। ठियोग और ऊपरी क्षेत्रों में ओले गिरने से सेब के फूल झड़ गए हैं। पिछले एक सप्ताह में ही सेब बागवानों को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

Himachal weather report chances of rain

लोअर हिमाचल में कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर समेत अन्य जिलों में पक चुकी गेहूं की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। उधर, मंडी के पधर के चंद्राबग्गी में बिजली गिरने से पांच मवेशियों की मौत हो गई, जबकि पशुपालक घायल हो गया है।

Himachal weather report chances of rain

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार और मंगलवार को भी तेज हवाओं के साथ भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश और पहाड़ी इलाकों में हिमपात का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal weather report chances of rain

नौ और दस अप्रैल को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में तेज हवाओं के साथ ओले गिर सकते हैं। रविवार को प्रदेश में मौसम खराब रहने से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन
Himachal weather report chances of rain

शिमला में रविवार को दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। शाम को तेज गर्जना के साथ भारी ओलावृष्टि शुरू हो गई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में हल्के फाहे गिरने की भी सूचना हैं। रविवार को शिमला में अधिकतम तापमान 20.0, ऊना 35.0, नाहन 29.5, सोलन 25.0, सुंदरनगर 28.5, भुंतर 29.5, कल्पा 18.0 और कांगड़ा 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed