फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon in Himachal: ऊना में बही स्कॉर्पिओ, कई घरों में घुसा पानी, हवाई सेवाएं रद्द

Wed, 05 Jul 2023 10:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jul 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather: Monsoon in Himachal, flood in una Scorpio swept away, water entered many houses, Sach pass c
हिमाचल में मानसून की बारिश से तबाही। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को ऊना जिले के हरोली में स्कॉर्पिओ खड्ड के तेज बहाव में बह गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। जिले में बुधवार सुबह करीब 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक झमाझम बादल बरसे। खड्ड गांव में करीब एक दर्जन घरों में बारिश का पानी घुस गया। दुलैहड़ और भदसाली क्षेत्र में भी कुछ घरों में पानी चला गया। बारिश के चलते सोमभद्रा नदी का जलस्तर भी 10 फीट तक बढ़ गया है।



कालका-शिमला एनएच 45 मिनट बंद रहा
मलबा-पत्थर गिरने से कालका-शिमला एनएच 45 मिनट बंद रहा। इस कारण तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। बारिश से गगल एयरपोर्ट की पांच विमान सेवाएं भी रद्द हुईं। बुधवार को चंडीगढ़ से गगल आने वाली एयरलाइंस की विमान सेवा रद्द होने के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू शाहपुर दौरे पर नहीं आ पाए। मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तौर पर ही कार्यक्रमों को संबोधित किया। रविवार को छोटे वाहनों के लिए बहाल हुआ चंबा-किलाड़ वाया साच पास मार्ग एक बार फिर से वाहनों के लिए बंद हो गया है।

Himachal weather: Monsoon in Himachal, flood in una Scorpio swept away, water entered many houses, Sach pass c
शिमला में छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला

चार दिन भारी बारिश का अलर्ट
बुधवार को कांगड़ा, ऊना और सिरमौर में बादल झमाझम बरसे। प्रदेश में 35 सड़कों पर बुधवार शाम तक आवाजाही ठप रही। राजधानी शिमला में दोपहर को बारिश हुई। शाम को मौसम साफ हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 9 जुलाई तक भारी बारिश जारी रहने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Himachal weather: Monsoon in Himachal, flood in una Scorpio swept away, water entered many houses, Sach pass c
ऊना में मकान में घुसा पानी - फोटो : संवाद

बारिश से गोशाला ध्वस्त, कई जगह जलभराव
जिला कुल्लू में जारी बारिश सेब और खरीफ की फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। प्लम, नाशपाती और मटर के तुड़ान के साथ पर्यटन कारोबार के प्रभावित होने की आशंका है। हमीरपुर जिले के बड़सर क्षेत्र के मंगनोटी गांव में भारी बारिश से बलदेव राज की गोशाला ध्वस्त हो गई। इससे 15 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। नादौन तहसील कार्यालय परिसर में भारी बारिश के कारण पानी भर गया। जिला सिरमौर में हुई मूसलाधार बारिश से गिरि नदी का जल स्तर बढ़ने पर जटोन बैराज का गेट नंबर चार नौ इंच तक खोला गया। जिले की अन्य नदियों व नाले भी उफान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal weather: Monsoon in Himachal, flood in una Scorpio swept away, water entered many houses, Sach pass c
भूस्खलन से मकानों को खतरा। - फोटो : संवाद

शलोग गांव में भूस्खलन से घरों को खतरा 
जिला प्रशासन ने नदी-नालों के समीप नहीं जाने की अपील की है। कमरऊ तहसील के शलोग गांव में भूस्खलन से घरों को खतरा पैदा हो गया है। प्रदेश में बदले मौसम से अधिकतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री की कमी दर्ज हुई। धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 31.3, बिलासपुर में 31.0, ऊना में 27.4, चंबा में 27.3, नाहन में 25.9, हमीरपुर में 25.5, कांगड़ा-मंडी में 24.7, धर्मशाला में 23.5 और शिमला में 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
Himachal weather: Monsoon in Himachal, flood in una Scorpio swept away, water entered many houses, Sach pass c
कालका-शिमला फोरलेन पर भूस्खलन। - फोटो : संवाद

15 जुलाई से 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग पर रोक
प्रदेश भर में 15 जुलाई से लेकर 15 सितंबर तक साहसिक खेल गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड-बिलिंग घाटी में बारिश ने अभी से उड़ानों पर असर डालना शुरू कर दिया है। बुधवार को भी उड़ानें नहीं हाे सकीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed