हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। गुरुवार को राज्य के कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, मंडी, शिमला, किन्नाैर, कांगड़ा व सिरमाैर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीती रात से रुक-रुककर बर्फबारी जारी रही।निचले क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। ताजा बर्फबारी से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। शिमला शहर में बारिश के साथ हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। धर्मशाला में बारिश हो रही है। धौलाधार की पहाड़ियों पर भी ताजा हिमपात हुआ है।
Himachal Weather: ऊंचाई वाले भागों ने फिर ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर, निचले क्षेत्रों में बारिश, देखें तस्वीरें
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों ने फिर बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। धौलाधार की पहाड़ियों पर भी ताजा हिमपात हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकंडा, कुफरी-मार्ग पर बर्फबारी से आवाजाही प्रभावित
नारकंडा और आसपास के क्षेत्र में एक से तीन इंच ताजा बर्फबारी हुई है। फिसलन के चलते नारकंडा क्षेत्र में हाईवे बाधित है। सैंज से शिमला के लिए यातायात को लुहरी-सुन्नी के रास्ते डायवर्ट किया गया। सड़क बहाली के लिए मशीनरी को तैनात किया गया है। छराबड़ा से कुफरी-फागू क्षेत्र में बर्फबारी से सड़क पर फिसलन है। ऊपरी शिमला के खिड़की, खड़ापत्थर में भी बर्फबारी से आवाजाही प्रभावित हुई है।
डलहौजी सहित चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों ने बर्फबारी
चंबा जिला में मौसम के करवट बदलते ही जनजातीय क्षेत्र भरमौर,पांगी, चुराह,सलूणी, किहार की ऊपरी चोटियों में बर्फबारी हुई है। वहीं, निचले क्षेत्रों में अल सुबह से होने वाली बारिश जारी रही। जिला में बर्फबारी और बारिश से ठंड में काफी इजाफा हो गया है। आधा दर्जन मार्गों पर बर्फबारी के चलते रफ्तार थम गई है। सूचना मिलने पर विभागीय टीम में मार्गों को बहाल करने के लिए रवाना हुई। डलहौजी का लक्कड़मंडी और डेनकुंड बर्फ से सफेद हो गया है।
तापमान गिरने की संभावना, कोहरे का भी अलर्ट
अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद, निचले पहाड़ी-मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। जबकि 4-5 दिनों के दौरान ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। 15 से 20 जनवरी तक निचले पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 1.6, सुंदरनगर 6.0, भुंतर 2.7, कल्पा -2.0, धर्मशाला 5.3, ऊना 3.2, नाहन 6.0, केलांग -5.5, पालमपुर 3.0, मनाली 1.2, कांगड़ा 6.5, मंडी 6.6, बिलासपुर 6.9, हमीरपुर 5.2, डलहाैजी 0.9, कुफरी -1.4, कुकुमसेरी -11.1, नारकंडा -1.5, भरमाैर 0.2, रिकांगपिओ 0.2, सेऊबाग 3.0, धाैलाकुआं 8.8, बरठीं 5.1, कसाैली 3.0, सराहन 0.7, देहरा गोपीपुर 5.0, ताबो -11.6 व बजाैरा में 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।