फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शहर में दौड़ेगी हिमाचल की पहली मोनोरेल, इतने स्टॉपेज होंगे, यहां से गुजरेगी

Sat, 06 Oct 2018 08:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Oct 2018 08:51 AM IST
विज्ञापन
Himachal's first monorail will run in this city
इस शहर में हिमाचल की पहली मोनोरेल दौड़ेगी।  हिमाचल सरकार शिमला शहर में हिमाचल की पहली मोनोरेल चलाने की तैयारी में है। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। स्विट्जरलैंड की एक कंपनी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष इसके लिए प्रस्तुति दी।
Himachal's first monorail will run in this city
प्रस्तावित मोनोरेल आईएसबीटी टुटीकंडी से पंथाघाटी तक चलेगी। 14 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर यात्रियों के लिए 12 स्टॉपेज होंगे। यह दूरी 20 मिनट में तय होगी। एक घंटे में लगभग 1000 यात्रियों को ले जाने की सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के लिए कम भूमि की जरूरत होगी और एक भी पेड़ नहीं कटेगा। 
Himachal's first monorail will run in this city
 हालांकि, इससे पहले पूर्व सरकार ने धर्मशाला में भी मोनोरेल चलाने की कवायद की थी, लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ी। पचास साल का अनुभव रखने वाली स्विट्जरलैंड की कंपनी इंटेमिन ट्रांसपोर्टेशन के प्रतिनिधियों ने दावा किया कि सभी औपचारिकताओं के बाद इस परियोजना को लगभग दो साल में पूरा कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal's first monorail will run in this city
कंपनी कई देशों में ऐसी परियोजनाएं पूरा कर चुकी है। मोनोरेल फीडर लाइन के तौर पर सेवा प्रदान करेगी और शहर में बस सेवा का बेहतर विकल्प होगी। इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, नगर निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय, निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क अनुपम कश्यप उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
Himachal's first monorail will run in this city
यह होंगे एक दर्जन स्टापेज 
आईएसबीटी टुटीकंडी से बाईपास क्रॉसिंग, नगर निगम पार्किंग, 103 टनल, विधानसभा, विक्ट्री टनल, डीडीयू अस्पताल, लिफ्ट पार्किंग, हिमलैंड, टॉलैंड, एसबीआई एटीएम खलीनी, बीसीएस और कसुम्पटी शामिल हैं। कसुम्पटी के बाद मोनोरेल सीधे पंथाघाटी रुकेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed