फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

22 को रिश्ता, 24 को शादी और 26 को दुल्हन फुर्र

Fri, 05 Oct 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/बलद्वाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/बलद्वाड़ा Updated Fri, 05 Oct 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
Bride Ran away after two days of marriage in bollywood film style
22 को रिश्ता हुआ। 24 को शादी और 26 को जाहू में दूल्हे के साथ शॉपिंग करने गई दुल्हन फुर्र हो गई। बॉलीवुड फिल्म ‘डॉली की डोली’ से मिलती-जुलती लुटेरी दुल्हन की यह कहानी मंडी के बलद्वाड़ा तहसील के समैला गांव में हुई घटना से मेल खा रही है। शिकायतकर्ता दूल्हा है जो खुद को ठग गिरोह का शिकार बता रहा है। पुलिस ने शिकायत का संज्ञान लेकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Bride Ran away after two days of marriage in bollywood film style
बलद्वाड़ा तहसील के समैला गांव के पीड़ित सुरेश कुमार (37) ने एसपी मंडी को शिकायत में बताया है कि उसे शादी के नाम पर ठगा गया है। उसने बताया कि उसकी शादी 22 वर्षीय लड़की से हुई जो बालीचौकी की रहने वाली बताई गई, लेकिन अब दुल्हन पचास हजार रुपये समेत फरार हो गई है।
Bride Ran away after two days of marriage in bollywood film style
 सुरेश ने बताया कि उसकी पहली शादी टूट चुकी है। लंबे समय से वह अकेला रह रहा था। उसकी बहन उसके लिए लड़की की तलाश में थी। तभी उनका संपर्क एक व्यक्ति से हुआ, जिसने उन्हें शादियां करवाने वाली एक महिला का नंबर दिया। उनके परिवार ने महिला से बातचीत कर शादी की बात चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bride Ran away after two days of marriage in bollywood film style
उसकी बहन ने जब शादी करवाने वाली महिला से संपर्क साधा तो उसने एडवांस में 50 हजार रुपये की मांग की। शादी से पहले दो किस्तों में उसने तीस और बीस हजार रुपये दे दिए। महिला ने लड़की के साथ आनन-फानन शादी का दबाव बनाया, जिसके बाद घुमारवीं एसडीएम कार्यालय में महज दो दिन में शादी करवा दी गई। सुरेश की बहन ने पैसों के लेन-देन की रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। 
विज्ञापन
Bride Ran away after two days of marriage in bollywood film style
शिकायतकर्ता ने बताया कि जिस लड़की से उसकी शादी हुई थी, उसी लड़की की शादी साथ के गांव में भी करवाई जा रही थी। इनसे भी महिला ने 35 हजार रुपये एेंठ लिए थे, लेकिन इनके पास आधार कार्ड न होने से यह शादी नहीं हो पाई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed