फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Rain: हर तरफ तबाही का मंजर, 17 की मौत, 10 बहे, करोड़ों की संपत्ति जलमग्न, देखें 20 तस्वीरें

Mon, 10 Jul 2023 04:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Jul 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
Himachal Rain Himachal flash floods 17 dead 10 swept away 20 pictures of devastation in Himachal Pradesh
कुल्लू में ब्यास नदी में गिरा बहुमंजिला भवन। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन से जारी मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा दिया है। हर तरफ तबाही का मंजर दिख रहा है। प्रदेश में जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। करोड़ों रुपये की संपत्ति जलमग्न हो चुकी है। प्रदेश में दो दिन में 17 लोगों ने जान गंवाई है जबकि 10 लोग बह गए हैं। सोमवार को चार लोगों की मौत हुई है जबकि चार बह गए हैं। रविवार को प्रदेश भर में 13 लोगों की मौत हुई जबकि छह बह गए।



Himachal Rain Himachal flash floods 17 dead 10 swept away 20 pictures of devastation in Himachal Pradesh
परवाणू में पानी के तेज बहाव में बही गाड़ियां। - फोटो : संवाद

शिमला जिले की ठियोग तहसील के पलवी गांव में सोमवार सुबह 11 बजे एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीप बहादुर, देवदासी और मोहन बहादुर के तौर पर हुई है।

Himachal Rain Himachal flash floods 17 dead 10 swept away 20 pictures of devastation in Himachal Pradesh
- फोटो : संवाद

बिलासपुर जिले में श्री नयना देवी जी के मलेटा गांव में शादी समारोह से लौट रहा बुजुर्ग व्यक्ति नाले में बह गया। बुजुर्ग का शव करीब दो किलोमीटर दूर कालाकुंड नामक जगह पर गोबिंद सागर झील में मिला है। मृतक की पहचान रामलाल (70) निवासी गांव मलेटा तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Rain Himachal flash floods 17 dead 10 swept away 20 pictures of devastation in Himachal Pradesh
- फोटो : संवाद

मनाली में तीन वोल्वो बसों के बहने की सूचना है। चार लोग बहने से लापता हैं। तीन लोग मनाली से बह गए हैं। एक गाड़ी सहित बहा है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि श्रीखंड यात्रा स्थगित कर दी गई है। फंसे यात्री वापस लाए जाएंगे।

विज्ञापन
Himachal Rain Himachal flash floods 17 dead 10 swept away 20 pictures of devastation in Himachal Pradesh
मनाली में ब्यास नदी के किनारे बनी एक इमारत नदी में बह गई। - फोटो : ANI

6 नेशनल हाईवे समेत 828 सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध हैं। 4686 बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। कुल्लू में दो दिन का लोकल हॉलीडे घोषित किया गया है। डीसी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कुल्लू के अखाड़ा बाजार में बैली ब्रिज को भारी नुकसान हुआ है। आवाजाही बंद कर दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed