फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ड्रग अलर्ट: देशभर की इन 36 दवाओं के सैंपल फेल,कहीं आप तो नहीं कर रहे सेहत से खिलवाड़

Thu, 14 Nov 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Nov 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Thirteen drugs found substandard sample failed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हिमाचल प्रदेश के उद्योगों में बनने वाली दवाएं लगातार मानकों पर खरा नहीं उतर रही हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) के अक्तूबर के ड्रग अलर्ट में हिमाचल के फार्मा उद्योगों की 13 जबकि देशभर की 36 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की 9, कांगड़ा जिले की 2, सिरमौर और ऊना जिले की 1-1 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं।

Himachal Pradesh Thirteen drugs found substandard sample failed

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की 9, कांगड़ा जिले की 2, सिरमौर और ऊना जिले की 1-1 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। ये दवाएं आंखों के उपचार, एंटीबायोटिक, दर्द निवारक, त्वचा रोग, फंगल इन्फेक्शन, मधुमेह आदि के उपचार में काम में आती हैं। सीडीएससीओ ने पिछले माह देशभर से 1163 दवा सैंपल एकत्रित किए थे। इसमें से 1127 दवाएं मानकों पर खरा उतरीं और 36 दवाएं सब स्टैंडर्ड पाई गईं।

Himachal Pradesh Thirteen drugs found substandard sample failed
Antibiotic medicine

हिमाचल में फेल होने वाली दवाओं में हनुकैम लैबोरेट्रीज मानपुरा बद्दी की एजीथ्रोमाईसिन ओरल सस्पेंशन, बायोजेनेटिक ड्रग्स प्राइवेट लिमिटेड झाड़माजरी बद्दी की आई ब्रूफेन टैबलेट, पार्क फार्मास्यूटिकल कालूझिंडा बद्दी की मॉक्सीफोर्ड आई ड्राप, आपास्वामी आक्यूलर डिवाइस प्राइवेट लिमिटेड काठा बद्दी की टोबोटर आई ड्राप, क्योरटेक स्किनकेयर भटौलीकलां बद्दी की बेटामैथासोन डिपरोपायोनेट क्रीम, मेडिका लैबस ढांग निहली नालागढ़ की एमोक्सीसिलिन एंड पोटाशियम कलवनेट टैबलेट, जीएनबी मेडिका लैब जगातखाना नालागढ़ की सेफिजिम डिस्पेरसिबल टैबलेट, एलगेन हेल्थकेयर खड़ाखेड़ी कालाअंब सिरमौर की लूलीकोनाजोल क्रीम, विंगस बायोटेक एचपीएसआईडीसी बद्दी की कैलशियम कार्बोनेट टैबलेट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Pradesh Thirteen drugs found substandard sample failed
Medicine

जीएनबी मेडिका लैबस ढांग निहली नालागढ़ की एमोक्सीसिलिन पोटाशियम कलवनेट विद लैक्टिक एसिड बेसिलस टैबलेट, टाईटेनस फार्मा बाथू हरोली ऊना की मेटफॉरमिन हाईड्राक्लोराईड सस्टेन रिलीज टैबलेट, केयरमैक्स फॉर्मूलेशन इंडस्ट्रियल एरिया संसारपुर टैरेस कांगड़ा का अमिकासिन सलफेट इंजेक्शन, टैरेस फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रियल एरिया संसारपुर टैरेस कांगड़ा की रैमप्रिल टैबलेट शामिल है।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Thirteen drugs found substandard sample failed
medicine

इन दवाओं के सैंपल सीडीएससी सब जोन इंदौर, सीडीएससीओ नॉर्थ जोन गाजियाबाद, सीडीएससीओ सब जोन बद्दी, ड्रग्स कंट्रोल आफिस रोहतक, सीडीएससीओ हैदराबाद, ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट अरुणाचल प्रदेश से लिए गए हैं। इनकी जांच सीडीटीएल मुंबई, आरडीटीएल चंडीगढ़, सीडीएल कोलकाता, आरडीटीएल गुवाहाटी में की गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed