पंजीकरण की शर्त हटने के बाद पहले वीकेंड पर हिमाचल प्रदेश के अधिकांश पर्यटन स्थल शनिवार को सैलानियों से पैक हो गए हैं। शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली सहित अन्य क्षेत्रों के होटलों में ऑक्यूपेंसी फुल हो गई है। मैदानी राज्यों की तपती गर्मी से राहत पाने पहाड़ी क्षेत्रों में सैलानी पहुंचे। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान और मॉल रोड में शनिवार को कई महीनों बाद रौनक लौटी।
कोरोना कर्फ्यू के हटते ही प्रदेश के बॉर्डरों को बाहरी राज्यों के लोगों के लिए खोल दिया गया है। कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट और पंजीकरण के बाद ही प्रदेश में प्रवेश देने की शर्तें हटते ही सैलानियों ने प्रदेश का रुख किया है। इन आदेशों के लागू होने के बाद शनिवार को आए पहले वीकेंड पर प्रदेश में भारी तादाद में सैलानियों के पहुंचने से होटल कारोबारियों के चेहरे चमक उठे हैं। सैलानियों ने जुलाई के पहले दो वीकेंड के लिए शिमला के होटलों में एडवांस बुकिंग करना शुरू कर दी है। इतना ही नहीं अगस्त माह के लिए भी सैलानियों ने पूछताछ करना शुरू कर दी है।
2 of 7
शिमला का मालरोड
- फोटो : अमर उजाला
शिमला सहित कुफरी, नालदेहरा, नारकंडा और मशोबरा के होटलों में जुलाई के लिए सैलानियों ने एडवांस बुकिंग करवानी शुरू कर दी है। मैक्लोडगंज के होटलों में ऑक्यूपेंसी 95 फीसदी पहुंच गई है।
3 of 7
शिमला का कार्ट रोड
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी शिमला में वीकेंड पर भारी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं। शहर में शुक्रवार को ही होटल पैक हो गए थे और शनिवार को भी ऐसी ही स्थिति रही। पार्किंग पैक होते ही शहर की सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गईं। लिफ्ट पार्किंग से टॉलैंड और दूसरी ओर ओल्ड बस स्टैंड, विक्ट्री टनल से आरटीओ आफिस तक वाहन कतारों में फंसे रहे।
छोटा शिमला पार्किंग फुल होने के बाद सैलानियों ने सर्कुलर रोड पर जगह-जगह गाड़ियां खड़ी कर दीं इससे जाम की समस्या पेश आई। शनिवार सुबह 8 से शाम 8 बजे तक करीब 9500 वाहनों ने शोघी बैरियर से शहर में प्रवेश किया।
5 of 7
शिमला में सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
लिफ्ट पार्किंग फुल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने पर्यटक वाहनों को टुटीकंडी क्रॉसिंग पार्किंग में खड़े करने की हिदायत देनी शुरू कर दी लेकिन सैलानी नहीं माने। मालरोड जाने की जिद में सैलानी लिफ्ट पार्किंग की ओर आए। जगह न मिलने के बाद गाड़ियां आसपास खड़ी करनी शुरू कर दीं जिससे जाम लग गया। सुबह 11 से देर शाम 8 बजे तक सर्कुलर रोड पर ट्रैफिक बेहद धीमी रफ्तार में चलने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।