फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनाली-लेह मार्ग दस दिन बाद यातायात के लिए बहाल

Thu, 15 Apr 2021 02:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Apr 2021 02:00 PM IST
सार

मनाली-लेह मार्ग दस दिन बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है। बर्फबारी व हिमस्खलन से सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया था। सड़क बहाल होने से दारचा व सरचू में फंसे वाहन चालकों सहित लाहौल में फंसे सैकड़ों मजदूरों को राहत मिली है। सड़क पर फिसलन के चलते फिलहाल दोपहिया वाहन, सामान से भरे ट्रकों तथा पर्यटक वाहनों को दारचा से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
Himachal News: manali leh road restored for traffic after ten days
मनाली-लेह सड़क पर फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला

मनाली-लेह मार्ग दस दिन बाद यातायात के लिए बहाल हो गया है। बर्फबारी व हिमस्खलन से सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया था। सड़क बहाल होने से दारचा व सरचू में फंसे वाहन चालकों सहित लाहौल में फंसे सैकड़ों मजदूरों को राहत मिली है। सड़क पर फिसलन के चलते फिलहाल दोपहिया वाहन, सामान से भरे ट्रकों तथा पर्यटक वाहनों को दारचा से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Himachal News: manali leh road restored for traffic after ten days
- फोटो : अमर उजाला

बीआरओ रोहतांग बहाल करते हुए कोकसर से रोहतांग की ओर बढ़ रहा है। मनाली की ओर से मढ़ी के करीब पहुंच चुका है। स्पीति घाटी को जिला मुख्यालय के साथ कुल्लू-मनाली से जोड़ने के लिए घाटी के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बीआरओ ग्रांफू-काजा-समदो मार्ग बहाली के करीब है। 

Himachal News: manali leh road restored for traffic after ten days
- फोटो : अमर उजाला

लेकिन मौसम के कारण बर्फ हटाओ अभियान बार-बार प्रभावित हो रहा है। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि ऊंची चोटियों में एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है, जिससे बीआरओ को बर्फ हटाने का काम बार-बार प्रभावित हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal News: manali leh road restored for traffic after ten days
manali leh road - फोटो : अमर उजाला

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 और 17 अप्रैल को प्रदेश में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को भी बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। बुधवार को रोहतांग सहित मनाली सहित समूची घाटी में मौसम खराब रहा। घाटी में एक फिर से ठंड लौट आई है। बुधवार को मकरवे, शिकरवे, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, सेवन सिस्टर पीक, पतालसू पीक, दशौहर लेक, भृगु लेक के अलावा बारालाचा व कुंजुम दर्रा में फाहे गिरे। 

विज्ञापन
Himachal News: manali leh road restored for traffic after ten days
- फोटो : अमर उजाला

मनाली सहित समूची घाटी में बूंदाबांदी भी हुई। राजधानी शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। उधर, पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बारालाचा में हिमखंड गिरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि लोग बारालाचा की आरे न आएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed