फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शीतलहर की चपेट में हिमाचल, जम गए नदी-नाले, राज्य में फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

Wed, 18 Dec 2019 06:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 18 Dec 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal in the grip of cold wave, river drain frozen , rain and snowfall prediction again
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में दोबारा बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। 19 से 21 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 22 से प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। उधर, न्यूनतम तापमान गिरने से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र शीतलहर की चपेट में हैं।

Himachal in the grip of cold wave, river drain frozen , rain and snowfall prediction again
- फोटो : अमर उजाला

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नदी-नाले और प्राकृतिक झीलें जम गई हैं। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने से सुबह और शाम के समय वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बुधवार को राजधानी शिमला में मौसम मिलाजुला बना रहा। धूप खिलने के साथ-साथ हल्के बादल भी छाए रहे। 

Himachal in the grip of cold wave, river drain frozen , rain and snowfall prediction again
- फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से गुरुवार से मौसम खराब होने के आसार हैं। उधर, बीते दिनों हुई बर्फबारी से अभी भी कई जिलों में दुश्वारियां बरकरार हैं। चंबा जिले में बर्फबारी के बाद से जनजीवन सामान्य नहीं हो पा रहा है। जिले में अभी तक 350 ट्रांसफार्मर और करीब 150 मार्ग बर्फबारी के बाद भी बंद पड़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal in the grip of cold wave, river drain frozen , rain and snowfall prediction again
- फोटो : अमर उजाला

रामपुर और किन्नौर में अभी तक कई ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बंद होने से निगम की बसों की आवाजाही ठप है। कुल्लू, किन्नौर, लाहौल में भी कई जगह बिजली और पीने के पानी की सप्लाई अभी बाधित है। बुधवार को प्रदेश भर में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की कमी दर्ज हुई।

विज्ञापन
Himachal in the grip of cold wave, river drain frozen , rain and snowfall prediction again
- फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र                        न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                        - 13.8
कल्पा                        - 4.6
मनाली                        - 2.8
सुंदरनगर                    - 0.5
भुंतर                         - 0.4
चंबा                            0.6
सोलन                        0.4
धर्मशाला                    2.1
शिमला                        4.0

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed