विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं ने इतिहास रच दिया है। टशीगंग में सौ फीसदी मतदान हुआ है। यहां कुल 52 मतदाता हैं। सभी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। टशीगंग में वोटरों ने पारंपारिक परिधान पहनकर मतदान किया। मतदान केंद्र को दुल्हन की तरह सजाया गया। मतदान केंद्र में मतदाता पारंपारिक परिधान पहनकर मतदान करने के लिए पहुंचे। निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं का मतदान केंद्र पहुंचने पर शानदार स्वागत किया। लाहौली परंपरा के अनुसार सभी को खतक पहनाए गए। टीमो और साग जैसे स्थानीय पकवान भी परोसे गए।
Himachal Election: दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में पारंपारिक परिधान पहनकर किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/केलांग
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन