फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल कैबिनेट फैसले: लोनिवि में होंगी 5000 भर्तियां, पुलिस कांस्टेबलों को तोहफा, मंत्री-विधायक खुद देंगे आयकर

Thu, 07 Apr 2022 10:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Apr 2022 10:59 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों पदों को भरने की मंजूरी दी। कई जगह पटवार सर्कलों को खोलने की मंजूरी दी। कई नए स्कूलों को खोलने व स्तरोन्नत करने की भी मंजूरी दी है। जानें बड़े फैसले...

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today live updates, Recruitment of five thousand workers in PWD, gift to police constables, know big decisions
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शिमला में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने विभिन्न विभागों में विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों पदों को भरने की मंजूरी दी। कई जगह पटवार सर्कलों को खोलने की मंजूरी दी। नए स्कूलों को खोलने व स्तरोन्नत करने की भी मंजूरी दी है।बैठक में फैसला लिया है कि राज्य के मंत्री और विधायक अब वेतन पर अपना आयकर खुद देंगे। इसके लिए सरकार कानून बदलेगी, जिसके लिए अध्यादेश लाया जाएगा। इससे प्रति सदस्य ढाई लाख रुपये सालाना बचत होगी। यह मुद्दा कैबिनेट के एजेंडे में नहीं था। मुख्यमंत्री ने इसका प्रस्ताव पेश किया। इसके लिए मंत्रियों के वेतन और भत्ते हिमाचल प्रदेश अधिनियम 2000 और विधानसभा सदस्यों के भत्ते और पेंशन अधिनियम 1971 में संशोधन का फैसला लिया है। बैठक में लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में सड़कों के रखरखाव और अन्य शासकीय कार्यों के लिए 5000 श्रमिकों की भर्ती के लिए नीति के प्रारूप को स्वीकृति मिली। इनकी नियुक्ति 4500 रुपये मासिक मानदेय पर होगी। प्रदेश में 145 डाक्टरों के अलावा 100 अन्य पद भी भरेंगे। 



हर विस क्षेत्र में मुख्यमंत्री मोबाइल क्लिनिक
मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के मुताबिक प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में मोबाइल एंबुलेंस चलाई जाएंगी। इनमें विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा फार्मासिस्ट और नर्सों की भी तैनाती होगी। इस मोबाइल एंबुलेंस में टेस्ट कराने और वेंटिलेटर की सुविधा भी मिलेगी। इस योजना के शुरू होने से मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में मरीजों की भीड़ भी कम हो सकेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट भाषण में मोबाइल एंबुलेंस चलाने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग ने करीब 70 एंबुलेंस खरीदने का प्रस्ताव तैयार किया है। उल्लेखनीय है कि अगर कोई वाहन हादसा होता है तो ऐसी स्थिति में भी इन मोबाइल एंबुलेंसों को मौके पर भेजकर घायलों का इलाज किया जाएगा।  

himachal cabinet meeting decisions today live updates, Recruitment of five thousand workers in PWD, gift to police constables, know big decisions
पुलिस कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कांस्टेबलों को राहत
कैबिनेट ने वर्ष 2015-16 में नियुक्त पुलिस कांस्टेबल की श्रेणियों को 1 जनवरी, 2022 से लागू हिमाचल प्रदेश (संशोधित वेतनमान) नियम-2022 जो कि 1 जनवरी, 2016 से प्रभावी हैं, के अंतर्गत कांस्टेबल को नोशनल आधार पर उच्च प्री रिवाइज्ड पे-बैंड और ग्रेड पे प्रदान करने का निर्णय लिया है। कांस्टेबल अब संबंधित फैक्टर में वेतन निर्धारण के लिए अपना विकल्प दे सकेंगे और उसी अनुसार संशोधित नियमों के अंतर्गत उन्हें एरियर का भुगतान किया जाएगा।

himachal cabinet meeting decisions today live updates, Recruitment of five thousand workers in PWD, gift to police constables, know big decisions
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

एसएमसी शिक्षकों को एक साल का सेवा विस्तार, परिवहन निगम  खरीदेगा 200 नई बसें
कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के सत्र के पीरियड आधार पर नियुक्त एसएमसी शिक्षकों की सेवाएं जारी रखने का भी फैसला लिया है। ऐसे 2555 शिक्षक प्रारंभिक शिक्षा और उच्च शिक्षा इन दोनों ही विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, परिवहन निगम के बेड़े में 200 नई बसें और 5 टेंपो ट्रैवलर जुड़ेंगे। कैबिनेट ने बसों की खरीद के लिए स्वीकृति प्रदान की है। इन बसों की खरीद के लिए निगम 6.71 फीसदी की दर ब्याज से 69 करोड़ रुपये लोन ले सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today live updates, Recruitment of five thousand workers in PWD, gift to police constables, know big decisions
औद्योगिक विकास - फोटो : अमर उजाला

औद्योगिक विकास नीति में संशोधन
कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास नीति-2019 व हिमाचल प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए प्रोत्साहन, रियायतें एवं सुविधाएं प्रदान करने संबंधी नियम-2019 में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की। साथ ही  औद्योगिक निवेश नीति-2019 को 31 दिसंबर, 2025 तक बढ़ाने को भी स्वीकृति प्रदान की। कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया है कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत महिलाओं व दिव्यांगों को मिलने वाले अनुदान को बढ़ाकर 35 प्रतिशत व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति को मिलने वाले अनुदान को बढ़ाकर 30 फीसदी किया गया।

विज्ञापन
himachal cabinet meeting decisions today live updates, Recruitment of five thousand workers in PWD, gift to police constables, know big decisions

इसके अतिरिक्त उन्नत डेयरी विकास परियोजना में राज्य के जनजातीय क्षेत्रों में न्यूनतम तीन गायों, तीन भैंसों की इकाई व राज्य के अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम पांच गायों, पांच भैंसों की इकाई को शामिल करने की स्वीकृति दे दी गई। इस गतिविधि के अलावा पशुओं की खरीद पर अनुदान देने को भी मंजूरी दी गई। इसके अतिरिक्त यंत्रीकृत कृषि उपकरण, खेती के लिए उपयोग किए जाने वाले कंबाइन और हार्वेस्टर, ट्रैक्टर को छोड़कर) गतिविधियों को भी मंजूरी दे दी गई है। जल्द ही विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed