लाहौल की स्की ढलानें ओलंपियन खिलाड़ियों को खूब रास आई हैं। सेना टीम के कोच सूबेदार नदीम इकबाल ने कहा कि किसी भी खेल में निखार लाने के लिए खेल मैदान बेहतर के साथ पर्याप्त संसाधन की जरूरत होती है। लाहौल में स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग के लिए स्की ढलानें काफी बेहतरीन हैं। यहां बर्फ भी लंबे समय तक टिकी रहती है। इन ढलानों को निखारा जाए तो लाहौल घाटी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं।
स्कीइंग एवं स्नोबोर्डिंग चैंपियनशिप: ओलंपियन खिलाड़ियों कोई भायी लाहौल की स्की ढलानें
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Apr 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन