{"_id":"5bcdc42fbdec22699c0c0a8b","slug":"himachal-cabinet-decisions-today-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट ने दी इन पदों को भरने की मंजूरी, 50 हजार युवाओं को होगा फायदा, जानिए 30 बड़े फैसले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट ने दी इन पदों को भरने की मंजूरी, 50 हजार युवाओं को होगा फायदा, जानिए 30 बड़े फैसले
Tue, 23 Oct 2018 12:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 17
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इसमें सैंकड़ों पदों को भरने सहित अन्य फैसले शामिल हैं। सरकार ने निजी उद्योगों में कम वेतन पा रहे हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। इन कामगारों को सरकार दो साल तक हर महीने 1000 रुपये और 50 फीसदी से अधिक दिव्यांगों को 1500 रुपये कौशल विकास भत्ता देगी। यह भत्ता निजी क्षेत्र में काम करने वाले ऐसे कर्मचारियों को मिलेगा जिनका मासिक वेतन 15000 रुपये तक है। इस फैसले का प्रदेश के 4200 उद्योगों में काम कर रहे करीब 50 हजार युवा कामगारों को लाभ मिलेगा। सरकार अभी तक बेरोजगारों को ही कौशल भत्ता दे रही थी।
2 of 17
प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग निशुल्क दी जाएगी। सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में मेधा प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी गई है। योजना के अंतर्गत एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता या वास्तविकता के अनुसार जो भी कम हो, ऐसे मेधावी छात्रों को प्रदान की जाएगी। 2.50 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों के मेधावी विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
3 of 17
पांच करोड़ के बजट प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना को शुरू करने की अपने पहले बजट भाषण में घोषणा की थी। मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत जमा दो के विद्यार्थियों को जेईई मेन और नीट तथा उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग दिलाई जाएगी। कॉलेज स्टूडेंट्स को रोजगार आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा की तैयारियों के लिए कोचिंग दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 17
मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य में या राज्य से बाहर कोचिंग के लिए सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। मंत्रिमंडल ने हिमाचल के मेधावी विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए मेधा प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का निर्णय लिया। योजना के तहत सीएलएटी, एनईईटी, आईआईटी, जेईई, एम्स, एएफएमसी, एनडीए आदि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 17
जंगी थोपन-पोवारी बिजली परियोजना को प्रदेश सरकार ने एसजेवीएनएल के हवाले कर दिया है। सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में किन्नौर जिले में 780 मेगावाट जंगी थोपन-पोवारी जल विद्युत परियोजना का निर्माण कार्य सतलुज जल विद्युत निगम को देने का निर्णय लिया गया। राज्य मंत्रिमंडल ने फैसला लिया कि ऊर्जा विभाग केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों व प्रदेश के सार्वजनिक उपक्रमों को आवंटित योजनाओं के निर्माण के लिए एक समय सीमा निर्धारित करेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।