फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress Winning Candidates Name List Constituency Wise Himachal Pradesh Election 2022 News in Hindi

Congress Candidates Winners List: हिमाचल में 40 सीटों पर हाथ को मिला जनता का साथ, जानिए कौन कहां से जीता

Fri, 09 Dec 2022 04:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 09 Dec 2022 04:09 PM IST
सार

कांग्रेस को 43.90 और भाजपा को 43.00 प्रतिशत वोट पडे़। भाजपा के दस में से आठ मंत्री चुनाव हार गए हैं। केवल दो मंत्री ही जीत पाए हैं।

विज्ञापन
Congress Winning Candidates Name List Constituency Wise Himachal Pradesh Election 2022 News in Hindi
भवानी सिंह पठानिया - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा का राज बदल गया। यहां पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज बरकरार रहा। भाजपा चुनाव हार गई जबकि कांग्रेस सरकार में आने में कामयाब हुई है। कांग्रेस को 68 में से 40 सीटों से पूर्ण बहुमत मिला है, जबकि भाजपा केवल 25 सीटों पर ही सिमट गई। तीन निर्दलीय भी चुनाव जीते हैं।

विज्ञापन


हालांकि, भाजपा की एक प्रतिशत से भी कम मतों के अंतर से हार हुई है। कांग्रेस को 43.90 और भाजपा को 43.00 प्रतिशत वोट पडे़। दस में से आठ मंत्री चुनाव हार गए हैं। केवल दो मंत्री सुखराम चौधरी और बिक्रम सिंह ही जीत पाए हैं। एक अन्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर ने भी उनकी परंपरागत सीट गंवा दी है। राज्य में 1990 के बाद कोई भी सरकार लगातार रिपीट नहीं हो पाई है। यानी कांग्रेस के बाद भाजपा और भाजपा के बाद कांग्रेस की सरकार बनाने का क्रम यहां जारी रहा है।
विज्ञापन


भाजपा यहां उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर पांच साल बाद सरकार बदलने के इस रिवाज को खत्म करने के नारे के साथ चुनाव लड़ी, जबकि कांग्रेस ने रिवाज नहीं, राज बदलने का नारा दिया। हिमाचल प्रदेश में इस विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक नहीं चला। न ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की रणनीति काम आई। कांग्रेस के हाथ में पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लागू करना बहुत बड़ा मुद्दा लग गया। भाजपा के यहां बागियों ने भी समीकरण बिगाड़े। भाजपा का धुआंधार प्रचार भी काम नहीं आया। जानिए  40 सीटों पर कांग्रेस विधायक कौन कहां से जीता...

विज्ञापन
विज्ञापन

Himachal Election Result 2022: हिमाचल में सभी 68 विधानसभा सीटों के नतीजे, जानें किस सीट से कौन जीता

फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भवानी सिंह पठानिया, नगरोटा से आरएस बाली, इंदौरा से मलेंद्र राजन, ज्वालामुखी से संजय रत्न, जवाली से चंद्र कुमार, जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र से यादवेंद्र गोमा, शाहपुर से केवल पठानिया, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, पालमपुर से आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल ने जीत हासिल की।

शिमला ग्रामीण से विक्रमादित्य सिंह, रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा, कसुम्पटी से अनिरूद्घ सिंह, रामपुर से नदंलाल, ठियोग से कुलदीप राठौर, जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर, शिमला शहरी से हरीश जनारथा, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर और मनाली से भुवनेश्वर गौड़ ने जीत हासिल की।

शिलाई से हर्षवर्धन चौहान, श्रीरेणुकाजी से विनय कुमार, नाहन से अजय सोलंकी, घुमारवीं से राजेश धर्माणी, धर्मपुर से चंद्रशेखर, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, गगरेट से चैतन्य शर्मा, हरोली से मुकेश अग्निहोत्री, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू और बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल ने जीत हासिल की। 

नादौन से सुखविंद्र सुक्खू, भोरंज से सुरेश कुमार, सुजानपुर से राजेंद्र राणा, सोलन से डॉ.धनीराम शांडिल, कसौली से विनोद सुल्तानपुरी, अर्की से संजय अवस्थी, दून से रामकुमार चौधरी, चंबा से नीरज नैयर, भटियात से कुलदीप सिंह पठानिया और किन्नौर से जगत सिंह नेगी ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed