फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: आंधी तूफान और बारिश ने मचाई भारी तबाही, घरों की छतें उड़ीं, एक की मौत

Mon, 29 Jun 2020 10:50 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 Jun 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Heavy storm in mandi himachal pradesh rain damage crops in kangra
- फोटो : अमर उजाला

देवभूमि हिमाचल में रविवार रात अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना जिले समेत कई क्षेत्रों में करोड़ों का नुकसान हुआ है। मंडी जिले में एक व्यक्ति की जान चली गई तो एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। अकेले मंडी जिले में एक रात में 30 घर, 26 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गईं जबकि 2500 ट्रांसफार्मर ठप हैं। कई जिलों में पेड़ और बिजली पोल गिरने से ब्लैक आउट रहा। आम, लीची, प्लम, नाशपाती, आडू और मक्की की फसल को भी अंधड़ से भारी नुकसान पहुंचा है।

Heavy storm in mandi himachal pradesh rain damage crops in kangra
- फोटो : अमर उजाला

गर्मी से निजात पाने के लिए छत पर सो रहे मंडी के धर्मपुर के तीस वर्षीय विनय कुमार की जान चली गई है। तूफान से बचने के लिए विनय नीचे उतर रहे थे लेकिन संतुलन बिगड़ने से यह गिर पड़े जिससे इनकी मौत हो गई। सरकाघाट के जबोथ में सो रहे युवक पर निर्माणाधीन मकान का पिलर गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गए।

Heavy storm in mandi himachal pradesh rain damage crops in kangra
- फोटो : अमर उजाला

जिला हमीरपुर में बारिश व अंधड़ के कारण बिजली बोर्ड के खंभे और तार टूट गए। जिलाभर के लोगों को रविवार की रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी। अंधड़ और बारिश ने जिले में आम, लीची, प्लम व आड़ू की फसल को नुकसान पहुंचाया है। घरों और गोशालाओं को भी क्षति हुई है। कांगड़ा में आम की 10 फीसदी फसल तबाह हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान नूरपुर, इंदौरा, शाहपुर, देहरा व धर्मशाला उपमंडल में हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy storm in mandi himachal pradesh rain damage crops in kangra
- फोटो : अमर उजाला

योल बाजार में पेड़ गिरने से बिजली की लाइनें टूट गईं। ज्वालामुखी में पूरी रात बिजली गुल रही। पानी की सप्लाई भी नहीं हो पाई। पालमपुर में बिजली की तारों पर पेड़ गिर गया, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही। नगरोटा सूरियां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रांगण में बना कला मंच भी तेज तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम पंचायत राजोल के गांव थड़ा में दोमंजिला कच्चा मकान गिर गया। शिमला शहर में भी कई भवनों की छतें उड़ र्गइं। कई जगह पेड़ गिरने से सड़कें बंद हो गईं।

विज्ञापन
Heavy storm in mandi himachal pradesh rain damage crops in kangra
- फोटो : अमर उजाला

मंडी-मनाली एनएच भी सुबह भूस्खलन के कारण पौने दस से लेकर साढ़े दस बजे तक बाधित रहा। वाहनों को बजौरा के रास्ते से भेजा गया। यहां दिन भर पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन ने लोगों को वाया कटौला बजौरा होकर कुल्लू जाने की अपील की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed